आंदोलनकारियों ने बाइक रैली निकाली | Andolan kariyo ne bike raily nikali

आंदोलनकारियों ने बाइक रैली निकाली, जीने दो हमे रहने दो के नारे लगाए


खलघाट (मुकेश जाधव) - रविवार को सरदार सरोवर बांध को लेकर नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। यह रैली खलघाट चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। वही जीने दो हमे रहने दो के नारे लगाते हुए निकले। तो वही नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ता मुकेश भगोरे ने बताया कि। धरमपुरी मनावर सेमल्दा एकलवारा कवडी गोपालपुरा से होते हुए बड़वानी बड़ी आम सभा मे शामिल होगे। इस रैली में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post