ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में 20 किलो चांदी का किया जलाभिषेक पात्र दान
बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर में भोले के एक परमभक्त दिल्ली निवासी ने करीब 10 लाख रुपये मूल्य का 20 किलो चाँदी से निर्मित जलाभिषेक पात्र दान किया है।
अब भक्तगण भगवान श्री ओमकारेश्वर का जलाभिषेक चाँदी के पात्र में जल चढ़ाकर करेगे। श्रीजी मंदिर ट्रस्ट के सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक महाजन ने बताया कि पंडित श्री नीलेश पुरोहित के दिल्ली निवासी यजमान श्री अजय रस्तोगी ने मंदिर ट्रस्ट को 20 किलो चांदी भेंट की गई थी जिससे जलाभिषेक पात्र निर्मित किया गया है।
जिसकी अनुमानित लागत लगभग 10 लाख रुपये आई है। श्रद्धालुगण अब तक तांबे के पात्र से ही जल अर्पित कर रहे थे। नवरात्रि के प्रथम दिवस रविवार से सभी श्रद्धालुगण चांदी के पात्र से जल अर्पित करेंगे। चांदी का पात्र विशेष दर्शन और सामान्य दर्शन दोनों जगह लगेगा।
पंडित निलेश पुरोहित ने बताया कि श्री ओमकारेश्वर मंदिर के शिखर पर भी सोने का कलश चढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए यजमान तैयार किए जा रहे हैं जल्द ही भगवान श्री ओम्कारेश्वर के शिखर पर स्वर्ण कलश की स्थापना भी की जाएगी। भगवान श्री ओम्कारेश्वर को दिए गए दान से मंदिर परिसर में हर्ष का माहौल देखा गया।
Tags
khargon