बारिश के कारण 20 से 30 बच्चे हो रहे शिक्षा से वंचित
सांवेर (दीपक सेन) - वैसे तो शासन शिक्षा की ओर विशेष तौर पर जोर देने की बात कहती है साथ ही स्कूलों के मध्यान भोजन पढ़ने के लिए पुस्तकें और ड्रेस साइकिल इत्यादि चीजों पर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए काम करती है मगर दूसरी ओर देखा जाए तो कुछ बच्चे शिक्षा से ही हो रहे वंचित इंदौर जिले के सांवेर तहसील में ग्राम पंचायत खतेडिया के ग्राम रंग कराडिया में स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है कहानी कुछ इस तरह है कि रंग कराडिया से खलखला की ओर जाने वाली मेन रोड पर एक नाला पड़ता है उसी नाले को पार करके बच्चों को स्कूल जाना होता है मगर आए दिन नाले, मैं पानी इतना रहता है कि बच्चे उसे पार नहीं कर पाते जिसके कारण आधे से ज्यादा दिन वह स्कूल नहीं जाते ग्रामीण जनों का कहना है कि मेन रोड पर पुल नहीं होने के कारण पानी भरा हुआ रहता है जिसके चलते कहीं ना कहीं हर किसी को परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है और जब हमारे बच्चे स्कूल जाते हैं तो हर वक्त चिंता सताती है कि कहीं किसी दिन कोई बड़ी घटना ना हो जाए इसलिए हम बच्चों को स्कूल जाने से रोक लेते हैं साथ ही ग्राम पंचायत को इस विषय से कई बार अवगत कराया मगर आज तक कोई समाधान नही हुआ। रफीक पटेल सादिक पटेल अकरम पटेल सौरभ पटेल मकबूल पटेल खुदा बकरा पटेल शरीफ पटेल गब्बू पटेल अमजद पटेल इरफान पटेल
Tags
dhar-nimad