वीर गोगादेव का चल समारोह निकला
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - श्री वीर गोगादेव नवयुवक उत्सव समिति पीथमपुर छोटा नाथ घराना द्वारा बाल्मीकि समाज की आन बान शान वीर श्री गोगादेव जी चौहान के जन्मोत्सव (पावन पवित्र गोगानवमी) पर परंपरा अनुसार निशान का पूजन किया। तत्पश्चात चल समारोह निकाला गया। इस अवसर पर समाज बंधुओं को सम्मानित भी किया गया।
समाज बंधुओं ने श्री गोगा देव चौहान के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगत गोपाल मेवाती कमल मेवाती रवि मेवाती उस्ताद शिव मेवाती विनोद मेवाती मेल मी कटिहार सोनू खरे टिकवंन कमल हाडे शुभम घरु भंडारी विशाल खरे संजय डागर महावीर दादर सचिन भैरवी कैलाश गोयल आदि समाज जन उपस्थित थे। इसी प्रकार समाज के अन्य लोगों द्वारा भी चल समारोह निकाले गए।
Tags
dhar-nimad