भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने की नाकाम साजिश | Bhartiy patrakar sangh ke rashtriy adhyaksh ko badnam krne ki nakam saajish

भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने की नाकाम साजिश

भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बदनाम करने की नाकाम साजिश

अलीराजपुर (अली असगर बोहरा) - शहर स्थित श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला विगत 50 वर्षों से श्री पंचेश्वर मंदिर परिसर में निर्बाध रूप से आमजन के स्वास्थ्य व्यवस्था की अपनी जवाबदेही को परिपूर्ण करती आ रही थी, गत वर्ष कतिपय तत्वों ने चारों और बाउण्ड्री से सुरक्षित इस व्यायाम शाला को पूर्ण रूप से अचानक तोड़ कर  इसकी बाउण्ड्री भी जमीन दोज कर दी थी, जब हमने इसका विरोध किया था तो हमे बात नही बढ़ाने औऱ श्री पंचेश्वर मंदिर के धर्म क्षेत्र को और विशाल करने की योजना में ख़ाली हो चुकी इस ज़मीन में से 60% भूमि को लेने की योजना बताई थी तथा शेष 40 % भूमि और इसके आगे के बगीचे की कुछ भूमि जो शमशान घाट के नवीन रोड़ से 5 फिट दूर से व्यायाम शाला के लिये निर्धारित कर दी थीं, इस निर्धारण में यँहा के पार्षद व समाजसेवी श्री संतोष जी थेपड़िया, यहाँ स्थित लकड़ी गोदाम संचालक आशुतोष पंचोली, गिरिराज मोदी, व्यायाम शाला के सदस्यगण, भवन तोड़कर उसका सामान चुराने वाली कथित भजन मंडली सहित पचासों लोग मौजूद थे। अब स्थिति ये हैं कि व्यायाम शाला हेतु इस शेष निर्धारित भूमि पर भी कतिपय मोर्चा खोलने वाले तत्वों द्वारा कब्ज़ा कर लेना चाहते हैं, व्यायाम शाला के लिये अस्थायी बाउण्ड्री वाल या उसका भवन बनाने देने की नीयत अब इनकी नही हैं। चूँकि मैं इस व्यायाम शाला का 25 वर्षो से अधिकृत अध्यक्ष व जवाबदेह रहा हूँ, इसके सुव्यवस्थित संचालन का दायित्व भी मेरा था, और अभी भी मुझे ही इसे निभाना था, अतः मेरे द्वारा व्यायाम करने वाले सदस्यों और आमजन के सम्मान हेतु अस्थायी बाउन्ड्री वाल का काम करवाया जाना अत्यंत आवश्यक व महत्वपूर्ण था।

शेष निर्धारित बची भूमि में भी बुरी नजर से अस्थायी वाल के निर्माण पर रोक लगाने वाले सूरदास तत्वों द्वारा जबरन का अनर्गल प्रलाप किया जा रहा है, कुछ तत्व इसे पीठ पीछे बढ़ावा दे रहे हैं, आप गंदे तत्व ये जरूर ध्यान रखियेगा की श्री पवन पुत्र बजरंग बाबा अमर हैं, वे हैं, और सबका हिसाब किताब यही होगा। अपनी धर्म विरुद्ध साज़िश में अपने परिजन,  2 तथाकथित हजुरिये बुध्दिजीवी और डेढ़ नेताओ से संचालित इस साज़िश के खिलाफ आमजन ख़ामोशी से इसे देख रहा है।

आप गंदे तत्वों की साज़िश के खिलाफ हज़ारो लोगो का मोर्चा निकाला जा सकता हैं, अपने खिलाफ मामला दर्ज होने से भयभीत कतिपय तत्व और उनके बहाने से एंटी मजबूत बंदे को बदनाम करने की गीरी हुई साजिशें सफ़ल नही होगी, भावी नपा चुनाव के दृष्टिगत कुछ एंटी वायरस तत्व कथित भजन मंडली के कंधे पर बदनाम करने की जो कोशिश कर रहे हैं, उससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। निर्दलीय नपा उपाध्यक्ष के तौर पर विजय प्राप्त करने और इस पद का कोई भी दुरुपयोग करे बिना बेहतरीन कार्यकाल जनहित में पूरा किया हैं। आमजन की सुरक्षा के लिए शहर भर में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने से लेकर, जनता के हर जरूरी मुद्दे के लिए सबसे आगे खड़ा रहा हु, बिना एक पैसा कमीशन लिए ये काम किया हैं, मेरा वेतन भी पवित्र कार्य मे मंदिर में जाता रहा है। जनता के मुद्दे और उनके विकास के लिए आई राशि के सदुपयोग के लिये मैंने पूरी शिद्दत से कोशिश की, और इसी कोशिश में मुझें फुलप्रूफ साज़िश का शिकार बनाया गया, और मुझे जेल भेज गया, हालाँकि पहले भी ऐसी ही जनहित की ज्यादा कोशिश करने के विरुद्ध मेरे खिलाफ झूठे मुकदमे बनाये गए थे, जिनमे मैं पाक साफ निर्दोष साबित हुआ हूं। और भी जो एकाध साज़िश हुई थी, श्री भगवान जी की असीम कृपा से उसमे भी निर्दोष साबित होना तय है। अगर आमजन के हितार्थ मजबूती से खड़े रहने पर झूठे मुकदमों का डर रहता तो मैं भी बाकी आमजन की तरह 'मैं, मेरे परिवार' की ही चिंता करता। मैं क्यो अपने आपको ज्वलन्त मुद्दो में अपने आपको ताकतवरों के सामने झोंकता। जो चलता है चलने देता।

आमजन अपने हृदय से मुझे स्नेह प्रदान करता रहा, मेरे लिए दुआएं प्राथनाएं होती रही, इसीलिए तो मैं पाक साफ होकर जिंदा हु। आपराधिक पृष्ठभूमि पर बात करने वाले जानबूझकर सूरदास बने तत्वों को मेरा अतीत देखना चाहिए, की मेरे खिलाफ कितने अधिक ताकतवर तत्त्व और उनकी हजूरिया टीम मेरे खिलाफ लगी रही हैं, तो झूठी रिपोर्ट होना सामान्य बात थी।

अब बात करे श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला भवन तथा उसके विशाल परिसर की बाउंड्री वाल को तोड़ने वाले तत्वों की। इस व्यायाम शाला को विगत 25 वर्षों से मेरी अध्यक्षता में सुव्यवस्थित संचालन होता रहा है, अनेक वरिष्ठ जन यहाँ के नामचीन पहलवान, उस्ताद रहे हैं, वही आज की युवा पीढ़ी जो 30 से 55 साल की हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में यथा राजनीति, व्यापार, सर्विस आदि में रत हैं, उनमे से भी कई यँहा आकर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिये कसरत करते रहे हैं। वे भी जानते हैं कि यँहा कसरत व एथलीट एक्टिविटी के लिये निःशुल्क सुविधा हैं, न कभी भी इसके संचालन के लिए आमजन, व्यापारी वर्ग, अधिकारी वर्ग आदि से एक पैसा भी चंदा हैं। अब जब ये निःशुल्क संचालित है, इसमे आने वाले सदस्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी भूमिका निभा रहे हैं। तो फिर कतिपय तत्व इस व्यायाम शाला के होने से ही इंकार कर रहे हैं, इसके भवन व परिसर की बाउंड्री वाल को तोड़कर श्री पवन पुत्र बजरंग बाबा के मंदिर को खुला करवाकर अपने व अपने वर्ग के लिये भवन बनाने की योजना बना रहे हैं। जबकि श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला का सामान जो इस तोड़े गए भवन से निकाला गया था वो आज भी इसी परिसर से लगे सार्वजनिक बाथरूम कक्ष में मौजूद हैं, उसमे लड़के आज भी व्यायाम कर रहे हैं, पर ये अत्यंत छोटा सा स्थान हैं, व्यायाम शाला का मंदिर, डबल वार, सिंगल वार आदि पीछे की तरफ हैं, जिसकी बाउन्ड्री वाल बनाने का भवन तोड़ू मंडली ने वादा किया था, पर साल भर से भी ज्यादा बीत जाने पर भी उन्होंने अपना वादा नही निभाया तब हमने ये काम स्वयं अपने निजी योगदान से कर रहे थे, की इन भवन तोड़ू मंडली ने व्यायाम शाला का जो 60% भाग श्री पंचेश्वर मंदिर परिसर के विशाल प्रांगण को और विशाल करने के उद्देश्य को बताकर हासिल कर लिया है, उसके अलावा इनके द्वारा निर्धारित भूमि में ही अस्थायी वाल बनाने का भूमि पूजन हो रहा था, ताकि इस वाल के अंदर व्यायाम शाला के सदस्य बाथरूम वाले कक्ष से कसरत का सामान लेकर इस परिसर में आ जाये और यहाँ श्री बजरंग बाबा के दर्शन कर व्यायाम करे, और वापिस सामान यथा स्थान रख दे। इस अस्थायी वाल से श्री बजरंग मंदिर भी सुरक्षित और पवित्र रहता, लेकिन गंदे तत्व अब अपनी नियत और ज्यादा बिगाड़ चुके हैं, वे श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला के लिए निर्धारित की गई भूमि भी हड़प करना चाहते हैं, फिर यँहा सर्व समाज के नाम से सभी से चंदा लेकर भवन बना ले । ताकि इसके मालिक की तरह ये यँहा काबिज़ हो जाये, जैसे श्री पंचेश्वर रामायण भजन मण्डली के नाम से इन कथित तत्वों ने कुछ साल पहले यहाँ प्रवेश किया था, फिर ये शाही सवारी के आयोजन में शामिल हो गए, जिसमे लाखों लाख का चंदा करने लगे, कोई हिसाब किताब नही, कोई देखने वाला नही, 4-5 तत्व तो इससे अपने घर भी चलाने लगे, इसकी आड़ में कतिपय तत्वों को अपने धर्म ठेकेदार होने का अहसास कराकर अपने काम निकालने लगे। श्री पंचेश्वर मंदिर परिसर की विशाल बाउन्ड्री को शाशन प्रशासन और अन्य व्यक्तियों की आर्थिक राजनैतिक सहायता से बनाया गया, मैं स्वयं नपा उपाध्यक्ष था, इसके निर्माण में मैंने बहुत मदद की, आर्थिक त्याग भी किया। इस श्री पंचेश्वर मंदिर के परिसर में  श्री पवन पुत्र व्यायाम शाला, एक बगीचा, और शमशान घाट तथा उसका लकड़ी डिपो हैं। इस बगीचे को जब कुछ लोगो ने पार्किंग के नाम से कब्जा कर सारे पेड़ काट रहे थे, तब सबसे आगे आकर इन बाहुबलियों से मैने ही बगीचे पर होने वाले अतिक्रमण को रुकवाया था, तथा यहाँ आगे की और बाउण्ड्री वाल के साथ पुलिस चौकी स्थापित हो की पहल में सबसे आगे था, तब ये कथित भजन मंडली और धर्म ठेकेदार वाले कतिपय बंदे कहीं नही थे, दूर दूर तक ये नही दिखते थे। इस परिसर में हो रहे अतिक्रमण को मैंने ही बचाया था, इस व्यायाम शाला का 25 वर्ष से संचालित कर रहा हु, तब कोई कथित तत्व यहाँ स्थित श्री बजरंग बली के मंदिर में चोला चढ़ाने या दो अगरबत्ती तक लगाने नही आये थे। ये व्यायाम शाला के नाम पर भूमि हथियाने की बात कर रहे हैं, जब बाकायदा रजिस्टर्ड समिति द्वारा 25 साल से यहाँ समिति हैं उसका मैं अध्यक्ष हु, मैं नगरपालिका का उपाध्यक्ष रहा हु, हम सगे दो भाई पार्षद रहे हैं, तीन बार यानी 15 साल हमारे परिवार से पार्षद जीतते आये हैं, तब भी हम इसका बेहतर संचालन कर रहे थे, और तब तो हमने इसे नही हथियाया था, आज मेरे परिवार से कोई पार्षद नही है, विपक्षी पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हु तो ये गंदे तत्व जिन्होंने ही निर्धारित स्थान व्यायाम शाला के लिये तय किया था पर बन रही अस्थाई बाउन्ड्री वाल बनने को कब्ज़ा बता रहे हैं, जबकि ये बहुत ही जरूरी हैं, मातृ शक्ति व श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्ग से कुछ ही दूर दिखाई देने वाले बाथरूम कक्ष में से पहलवान लड़के दिखाई देते हैं, ऐसा न दिखे इसलिए ये बहुत जरूरी काम था, जिसे दुनिया भर की झूठी मिर्च पाउडर डालकर, कुछ गंदे तत्वों की शह से इसे अंजाम दिया जा रहा हैं, मेरे पवित्र कार्य को कब्जा बताया जा रहा हैं। आमजन सब समझ बुझ रहे हैं, ऐसी साजिश के खिलाफ पहले भी आमजन ने मौन रहकर अपना काम बेहतरीन तरीके से किया है, अब भी होगा। और हाँ श्री बजरंग बाबा भी सबकी साज़िश को हँसते हुए समझ रहे हैं। महत्वपूर्ण ये नही है कि मेरा विरोध मुट्ठी भर जलेसी तत्व कर रहे हैं। महत्वपूर्ण ये हैं कि शहर के 29 सम्मानीय समाज और 45000 निवासियों में से 50 लोग भी आरोपी 8 तत्व, इनके और इनके कथित आकागण के समस्त प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष प्रयास भी इसे सैकड़ो नही कर पाए हैं । यानी आमजन आपके विरुद्ध ही हैं, आपके साथ नही हैं, इसलिये सर्व हिन्दू समाज के फर्जी बोल बोलना और विशाल जुलूस लिखना छोड़ दीजिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post