उत्कृष्ण विद्यालय में विधायक रघुराज सिंह ने छात्र छात्राओं को वितरण की साइकिल
मुरैना (संजय दीक्षित) - मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के तहत छात्र, छात्राओं को सायकिल प्रदान करने के निर्देश है। इसके तहत शासकीय उत्कृष्ण उच्चतार माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 मुरैना में क्षेत्रीय विधायक मुरैना रघुराज सिंह कंषाना ने विभिन्न छात्र, छात्राओं को सायकिल प्रदान की है। इस अवसर पर विधायक कंषाना ने विद्यालय परिसर में स्कूली बच्चों के साथ पौधरोपण किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य परमार सहित अन्य स्कूल शिक्षक उपस्थित थे।
Tags
murena
