श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर बांके बिहारी मंदिर पर आकर्षक श्रृंगार | Shri krishn janmashtmi mahaprv pr banke bihari mandir pr akarshak sharngar

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व पर बांके बिहारी मंदिर पर आकर्षक श्रृंगार


पूरे नगर के भक्तों ने आकर बाल गोपाल का पलना झुलाया

थांदला (कादर शेख) - नगर के प्रसिद्ध श्री बाँके बिहारी मंदिर थांदला पर नागर समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव महापर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 08 बजे मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया,पश्चात भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक विद्वान ब्राम्हणों के द्वारा सम्पन्न हुआ, उसके बाद भगवान की आरती की उतारी गई। मन्दिर पर प्रातःकाल से नागर समाज सहित कृष्ण भक्तों का तांता लगा रहा पूरे दिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी चलता रहा। मन्दिर में प्रतिवर्षानुसार भगवान का आकर्षण श्रृंगार करते हुए भगवान को छप्पन भोग का नेवैद्य अर्पित किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के महत्व को देखते हुए भक्तों के लिये विशेष श्रृंगारित बाल गोपाल का पलना भी रखा गया जिसे पूरे नगर के सभी समाज के भक्तजनों ने आकर बड़ी ही श्रद्धा के साथ झुलाया। रात्रि 08 बजे से श्रीसिद्धेश्वर रामायण मंडल काकनवानी के सदस्यों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई।  रात्रि ठीक 12 बजे मंदिर प्रांगण नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जय हो नंदलाल - जय हो यशोदा के लाल की,  हाथी घोड़ा पालकी - जय कन्हैयालाल की जैसे गगनभेदी नारों की धुन से गुंजायमान हो गया ओर भक्तों ने नाचते-गाते भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की महाआरती में भाग लिया । पश्चात उपस्थित समस्त श्रद्धालु भक्तों को आयोजक मण्डल ने माखन, मिश्री, पंचामृत, दूध, मिठाई एवं छप्पन भोग की प्रसाद वितरित की गई ।

Post a Comment

Previous Post Next Post