नवग्रह के अनुसार नक्षत्र वाटिका का निर्माण
CISF परिसर में नक्षत्र गार्डन की स्थापना
पर्यावरण प्रेमी एसडीएम ढोके सहित अमले ने किया श्रमदान
बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में तहसील परिसर नवग्रह के अनुसार करीब 4 हजार स्केवयर फिट में नक्षत्र वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर शनिवार को पर्यावरण प्रेमी एसडीएम मिलिंद ढोके के नेतृत्व मे तहसीलदार बीएल बामनिया,रंजना पाटीदार सनावद राहुल सोलंकी सहित बाबू पटवारी व राजस्व के अमले ने श्रम करते हुए पोधो के लिये गड्ढे बनाये।
वही CISF परिसर में DIG हेमराज गुप्ता, डीआईजी के नेतृत्व में 09 ग्रहों,12 राशियों तथा 27 नक्षत्रों गार्डन की स्थापना करते हुए पौधारोपण किया गया नक्षत्र के अनुसार पौधों का स्थान निर्धारित करने के लिए बड़वाह एसडीएम श्री मिलिंद ढोके का भी परामर्श लिया गया।
एसडीएम श्री ढोके ने बताया कि नवग्रह के अनुसार नक्षत्र वाटिका तैयार की जा रही है जिसके लिये सभी पटवारी व कर्मचारियों द्वारा लंच समय मे श्रमदान किया जा रहा है। वाटिका में फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। जिसको लेकर जमीन तैय्यार की जा रही है।
Tags
khargon