पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया
गंधवानी (महेश सिसोदिया) - देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी का 75 वा जन्मदिवस ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा गंधवानी विधायक और मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री उमंग सिंघार के कार्यालय पर मनाया गया। यहां पर सर्वप्रथम राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ कांग्रेसी वालिया जी चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के जनक है उन्होंने भारत देश की तरक्की के लिए कई प्रयास किए जिसका परिणाम आज हमें दिख रहा है और देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को नमन करता हूं। कार्यक्रम में जनपद सदस्य नेपाल मंडलोई ने भी राजीव गांधी जी को लेकर अपने विचार रखें।
साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में राजीव गांधी जी के जन्म दिन पर मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए गए इस दौरान ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर एच सी आर्य टीकम वर्मा हंसराज पंवार सोनू गुप्ता जीतेश चौहान महेश पंडित लक्की राठौड़ गोलू सूर्यवंशी आनंद पांडे तरुण राठौर दयाराम जमरा शांतिलाल सरपंच दद्दू राणे दिनेश शर्मा करण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। आभार पत्रकार सुधीर पांडे ने माना।
Tags
dhar-nimad