पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया | Purv pradhan mantri rajiv gandhi ka janamdin manaya

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया


पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - पीथमपुर कांग्रेस पदाधिकारियों वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आज दिनांक 20/8/ 2019 को शाम 5:00 बजे  कांग्रेस कार्यालय (कोरस ऑफिस) पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं इंटरनेट जगत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती मनाई गई।श्रद्धांजलि अर्पित करने में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव कविता प्रदीप द्विवेदी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जायसवाल अकरम कुरैशी अयूब पटेल अर्पित नगर आशिक पटेल बब्बू भाई जान दिलशान पटेल.. गजानन पथरिया कृष्णा अग्रवाल दिलीप थोराट महेश गोयल जितेंद्र रघुवंशी अभिजीत शर्मा विवेक शर्मा शाहरुख पटेल धर्मेंद्र कुशवाह सहित आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित  किए। राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पिंटू जायसवाल ने संबोधित करते हुए राजीव गांधी के पद चिन्हों पर चलने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post