पत्रकार साथियो का जन्मदिन पौधे लगा कर मनाया | Patrakar sathiyo ka janmdin podhe laga kr manaya

पत्रकार साथियो का जन्मदिन पौधे लगा कर मनाया

पत्रकार साथियो का जन्मदिन पौधे लगा कर मनाया

देपालपुर (दीपक सेन) - देपालपुर में दो पत्रकार साथियों का जन्मदिन विश्राम ग्रह परिसर पर पौधे लगाकर मनाया गया। पत्रकार साथियों ने कहा की जन्मदिन पर उन्होंने पौधे लगाकर उनके सरंक्षण का संकल्प लिया। पौधे लगाकर उन्हें पेड के रूप में बड़ा करने का संकल्प पत्रकार बन्धुओ ने लिया। उन्होंने कहा कि हमें दो बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए  शराब पीकर कभी गाड़ी नहीं चलानी चाहिए  और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर  वरिष्ठ पत्रकार सुनील जी सोलंकी कैलाश गौड उदय सिंह चावड़ा भारत तवर प्रभु लाल जी अग्रवाल रामेश्वर नकुम  यत्नेश  सेन विजय जोशी समाजसेवक हंसराज धाकड़ आदि मौजूद थे।

पत्रकार साथियो का जन्मदिन पौधे लगा कर मनाया

Post a Comment

Previous Post Next Post