पत्रकार ने आर्थिक जनसहयोग राशि मदत की गुहार लगाई
सौसर/लोधीखेडा (गयाप्रसाद सोनी) - कहते हैं कि जब मुसीबत पर मुसीबत आती है तो अपनी परछाई भी अपना साथ छोड़ देती है, ऐसा ही एक उदाहरण लोधीखेडा के जुझारू कलम के सिपाही पत्रकार देवेंद्र गौखे के साथ हुआ पिछले 3 माह पहले भी इनका एक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनके दांये पैर की हड्डी टूटी थी, और अभी 8 दिन पहले लोधीखेडा में अखबार आपने अखबार की डाक लेकर जाते समय एक मोटरसाइकिल वाले ने ऐसी ठोस मारी और बाएं पैर की हड्डी तीन जगह से टूट गई, पैर में रिएक्शन हो गया, डॉक्टर के अनुसार पैर काटने तक की नौबत आ गई थी, कहते कि कभी-कभी दुआ भी साथ देती है, उन्होंने नागपुर से अच्छा इलाज सावनेर श्री कृष्णा हॉस्पिटल को चुना और वहां इलाज करना शुरू किए, तब डॉक्टर ने करीब एक लाख रुपए खर्च बताया और पैर सही करने की गारंटी ली, तब उनको बड़ी उम्मीद जगी और उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जन सहयोग राशि की गुहार लगाई, इसमें सौसर क्षेत्र के पत्रकार ने इस मुसीबत के समय उनसे जाकर सावनेर के कृष्ण हॉस्पिटल मे घायल पत्रकार से मुलाकात की और सभी पत्रकारों ने उन्हें कहा कि आप चिंता ना करें,आज भी लोग जागरूक है,और कहते हैं कि मुसीबत के समय के समय जो काम आता वह सबसे बड़ा भगवान होता है तब पत्रकारों ने ग्रुप में जन सहयोग राशि हेतु मदद चलाने का निर्णय लिया, जिसमें आप अपनी स्वेच्छा इन्हें सहयोग सहयोग राशि देकर श्री देवेंद्र गौखे पत्रकार लोधीखेडा को मदद कर सकते हैं, ताकि उनका इलाज किया जा सके, क्योंकि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है ,आपसे जो भी राशि हो, आप भी व्हाट्सएप ग्रुप में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और सहयोग राशि लिखकर भेज सकते हैं, या उनका सेंट्रल बैंक अकाउंट नंबर - 3253589765, IFSC CODE CBINO280755 (LODHIKHEDA) है, आप उसमें भी राशि सकते है, और आप मदद की गई राशि की शॉर्ट स्क्रीन या बैंक में जमा पर्ची व्हाट्सएप ग्रुप में भेज सकते हैं, आपके मोबाइल नंबर पर सम्पर्ककर आप से राशि जमा कर लेंगे और आपकी दी हुई राशि का पूरा हिसाब ग्रुप में देते रहेंगे।
Tags
chhindwada
