मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ ही भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - धन्नड स्थित वार्ड नंबर 02 अग्रवाल काॅलोनी में विष्णु भगवान के 8 अवतार श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव धूमधाममनाया गया। भगवान कृष्ण की झांकी शिवानी तोमर, शितल तोमर ने बनाई। कॉलोनी के रहवासी के द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में प्रिस पटेल ने मटकी फोडी। कार्यक्रम का आयोजन पियुष सोनार एवं रवि मालवीय द्वारा किया गया। रहवासियों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को बहुत धुम धाम,फटाके फोड़ कर आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव मनाया गया । रविन्द्र तंवर, जितेन्द्र सेन, गोविंद पटेल,अनिल मालवीय, मयुर सोनार, सुजित परिहार, अभिषेक भारती सोनार ,अनिता तोमर, कविता सोलंकी आदि ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग किया। मां आरती के पश्चात सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान की प्रार्थना की। वही पीथमपुर में मां कालका के रूप धारण कर कपूर को मुंह में लिया इसको देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए और तालियां बजाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद बांटा गया।
Tags
jhabua
