मप्र की कमलनाथ सरकार ने शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए वचन-पत्र में जो वादे किए, वो पूरे किए - जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया
मप्र कर्मचारी कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न, डॉ. विक्रांत भूरिया का किया सम्मान
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - मप्र की कमलनाथ सरकार ने प्रदेष के किसानों के लिए सरकार में आने से पूर्व किए 2 लाख रू. कर्जा माफी के वचन को पूरा किया। उसी प्रकार षिक्षकों और कर्मचारियों के लिए वचन पत्र अनुसार किए वादों को भी पूरा किया है। षिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन, भत्ते एवं स्थायीकरण जैसी मांगों को प्रमुखता से लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहल की है। आगामी समय में भी सरकार आप सभी की हर संभव मद्द के लिए तत्पर रहेगी।
उक्त बात जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने 25 अगस्त, रविवार को दोपहर स्थानीय बुनियादी हाईस्कूल में आयोजित मप्र कर्मचारी कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में कहीं। वे बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी ने की। वहीं विषेष अतिथि के रूप में कर्मचारी कांग्रेस के प्रांत सचिव मोहनसिंह गामड़, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शांति वसुनिया एवं वरिष्ठ कोषाध्यक्ष श्रीमती हेलन वसुनिया उपस्थित थी। सर्वप्रथम अतिथियां द्वारा मां सरस्वतीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन किया गया। अतिथियों का स्वागत कर्मचारी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता जफर खान, भरत व्यास, मीडिया प्रभारी गौरव सोलंकी, प्रचार-प्रसार मंत्री फतेसिंह सोलंकी आदि ने किया।
कमलनाथ सरकार की प्रसंषा की
बाद स्वागत भाषण एवं अपना उद्बाधन देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी ने बताया कि वाकई में मप्र की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में 8 महीने में हर वर्ग के लिए, जिसमें विषेषकर षिक्षकों और कर्मचारियों के हितार्थ जो कार्य किए है, उसके लिए हम सभी सरकार के आभारी है। जिसमें मुख्य रूप से अध्यापक संवर्ग के लिए, नियमित षिक्षकों के समान अध्यापकां को वेतन, वर्ष 2016 में जो चिकित्सक निलंबित हुए थे, उन्हें बहान करने, पिछले दिनों 72 संविदाओं को बहाल करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है, जो स्वागत योग्य है। विषेष अतिथि प्रांतीय सचिव मोहनसिंह गामड़ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने 8 महीनों में कर्मचारियों और षिक्षकों को जो तोहफे दिए है, इससे सभी में खुषी का माहौल है।
डॉ विक्रांत भूरिया का किया सम्मान
बाद मप्र कर्मचारी कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मिलकर युवा कांग्रेस नेता डॉ. विक्रांत भूरिया का सम्मान भी किया। यह बैठक दोपहर 12.30 से 3.30 बजे तक चली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के जिला पदाधिकारी-सदस्यगण उपस्थित थे। संचालन परामर्षदात्री शरत शास्त्री ने किया एवं आभार संगठन के जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र डेनियल ने माना।
Tags
jhabua
