मिट्टी के गणेश बनाना सिखाएंगे
मेघनगर (जिया उल हक कादरी) - पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वर्तमान में जितने काम किए जाएं, उतना कम है। जल और वायु में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए भी हर संभव कोशिश भी काफी नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते ही रोटरी क्लब अपना एवं नगर परिषद के द्वारा एवं आर.सी.सी. क्लब मात्रशक्ति के नेतृत्व मे एक अनूठी पहल की जा रही है। इसके चलते अब रोटरी क्लब अपना आगामी त्योहार को देखते हुए दिनांक 29 अगस्त गुरुवार को संक्लप ग्रुप झाबुआ कि अध्यक्ष श्रीमती भारती जी सोनी व उनकी पुरी टीम द्वारा नगर की सभी स्कूल के बच्चों को मिट्टी के गणेश बनाना सिखाएगा। नगर मे रोटरी की यह कोशिश लोगों को पर्यावरण प्रेमी बनाने के लिए है। इको फ्रैंडली गणेश की प्रतिमा बनाकर लोग घरों में ही इनकी स्थापना करेंगे, ताकि पीओपी और हार्मफुल कैमिकल से बनी हुई प्रतिमाएं लोग पानी में विसर्जित करके जल प्रदूषण न फैलाएं। इस हेतु रोटरी क्लब अपना व नगर परिषद आप सभी से अपील करता है आप भी अधिका अधिक सहयोग कर पर्यावरण संरक्षण का सार्थक प्रयास करे
Tags
jhabua
