गोगादेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
दक्षिण भारत मन्दिर के स्वरूप में सजाया सेहरा, बना आकर्षण का केंद्र
बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में शनिवार को गोगा नवमी के अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा आराध्य देव वीर गोगादेव महाराज का जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। रिमझिम बारिश के बीच सायंकाल गोगादेव की गणगौर घाट से छड़ी की शोभायात्रा निकाली गई।
दक्षिण भारत मन्दिर के स्वरूप में सजाया गया सेहरे की गणगौर घाट से निकली शोभायात्रा सराफा,गोल बिल्डिंग, एमजी रोड, मुख्य चौराहा होते हुए रात्रि 11 बजे इंदौर रोड़ स्थित वीर गोगादेव मंदिर पहुची। निकली शोभायात्रा में सुसज्जित बग्गी में विराजित गुरुगोखनाथ एवं वाल्मीकि जी की प्रतिमा थी। वही हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
चल समारोह मे बड़ी संख्या में समाजजन महिला एवं पुरुष सम्मिलित हुए वही युवाजन ढ़ोल-ताशे व डीजे की धुन पर खूब थिरकते हुए चल रहे थे। इस दौरान गोगादेव के सेहरे व जुलूस का राजनितिक सामाजिक एवं अन्य संगठनो ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही महात्मा गांधी मार्ग पर 108 दीपो से गोगादेव की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन में समाज के मनोहर डूलगज,गोपाल गौहर,मदन लाल आदिवाल,पार्षद राजू गौहर, प्रेमकुमार चौहान, सहित महर्षि वाल्मीकि समाज नवयुवक मित्रमंडल का सहरानीय योगदान रहा।