विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 55 वाँ स्थापना दिवस | Vishv hindu parishad ne manaya 55 va sthapna divas

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया 55 वाँ स्थापना दिवस


भारतमाता की आन बान और शान के लिए जीवन जीते हैं विहिप कार्यकर्ता - मोटसरा

गंधवानी (महेश सिसोदिया) - भारत की आन बान और शान के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ता रात दिन मेहनत करते है त्याग,समर्पण कर हिन्दू शक्ति को जगाने का कार्य विश्वहिंदू परिषद 55 वर्षो से करता आ रहा है माँ भारती के स्वाभिमान की लड़ाई विहिप के कार्यकर्ता लड़ते है चाहे प्राकृतिक आपदा में तत्काल सहायता हो या आतंकवादियों द्वारा चलाया गया जिहाद हो जिसका समाज जागरण कर हिन्दू समाज को सशक्त  बनाने का कार्य इन सब बिंदुओं को लेकर सतत राष्ट्र व् समाजहित में कार्य कर रहा है सेवा,सुरक्षा व् संस्कार के आधार पर कार्यकर्ताओं का निर्माण विहिप द्वारा किया जाता है हमारे भारतवर्ष पर सेकड़ो वर्षो तक मुगलो व् अंग्रेजो ने राज किया था जिनके कलंक को धीरे धीरे समाप्त करने का कार्य बजरंगदल कर रहा है 6 दिसम्बर 1992 की घटना हम सब को याद है अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का जन्म हुआ था लेकिन वहाँ बने विशाल मंदिर को तोड़कर मुगल आक्रांता बाबर ने अपने नाम का ढांचा खड़ा कर दिया था जिसे भी विहिप व् हिन्दू शक्ति ने मिलकर ढहा दिया है अब राममंदिर भी अतिशीघ्र बने इसके लिए हम सब तैयारी कर रहे है हिंदुओ के मानबिन्दुओं हिन्दू समाज की रक्षा व् भारतमाता को विश्व गुरु बनाने के लिए विहिप प्रयासरत है आज जन्माष्टमी के अवसर पर ही विहिप की स्थापना की गई थी श्रधेय अशोक सिंघल जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन हिन्दू समाज की सेवा में अर्पण कर एक मिसाल कायम की है उक्त बातें राकेश मोटसरा ने उद्बोधन देते हुवे कार्यकर्ताओ से कही यात्रा के माध्यम से सैकड़ो कार्यकर्ता नगर में डीजे साउंड से देश भक्ति के गाने बजाते हुवे जय श्री राम के जयघोष लगाते चल रहे थे विहिप के संतोष डामर रितेश परमार,आदित्य सोनी,रवि काग, मनिन्द्रसिंह बरनाल,राजू मुकाती, पप्पू प्रजापत,किशन प्रजापत,रविन्द्र सोलंकी,लखन राठौड़,पवन चौहान,व् सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे आभार लक्ष्मण अलुने ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post