अंजड़ पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
अंजड़ (शकील मंसूरी) - पुलिस द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लिया पुलिस अध्यक्ष श्री डि आर तेनीवार द्वारा डीएसपी श्रीमती प्रियंका डूडवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंजड़ श्री गिरीश जी कवरत्ती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया मर्ग जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर संघीद उदय पिता मांगीलाल तथा मनोज पिता सखाराम वास्कले निवासी मूहीपूरा से पूछताछ करने पर इनके द्वारा बताया कि हमारे ऊपर लगभग 1 लाख रुपये का कर्ज था और हमें तत्काल रूपों की आवश्यकता थी तभी हमारे दिमाग में आया कि धीरेंद्र हमारे गांव में समूह से किस्त वसूल कर रोजाना इसे लेकर जाता है
हमें यह अंदाजा था की इसके पास लगभग 70-से 80-हजार रुपए मिल जाएंगे धीरेंद्र रोजाना की तरह श्याम को पैसे जमा करने बड़वानी जाता है हम दोनों ने योजना बनाकर धीरेंद्र को कहा कि हमारी किस्त के पैसे हम बमोरी ग्राम मैं जाकर देंगे यह कहकर उदय धीरेंद्र की मोटरसाइकिल के पीछे बैठ गया तथा मोहन दूसरी मोटरसाइकिल से पीछे-पीछे आ रहा था रास्ते में ग्राम बमोरी सागर की नहर के पास उदय ने बाथरूम के लिए गाड़ी रोकने को कहा मोहन में मौका पाकर पीछे से धीरेंद्र की गर्दन पकड़ ली तथा पीछे से आ रहे उदय ने धीरेंद्र के गले में रस्सी डालकर गला घोट दिया तथा मोटरसाइकिल चलाकर राजपुर मेन रोड पर शिवा बाबा मंदिर के पास बने ढाबे पर गाड़ी की चाबी तथा उसका बैग वह सामान लेकर भाग गए
तत्पश्चात उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना अंजड पर अपराध क्रमांक-324/19 धरा-302-201-भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गिरफ्तार आरोपी उदय पिता मांगीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी भमोरी दूसरा आरोपी मनोज पिता सखाराम वास्कले उम्र 27 निवासी भंमोरी, प्रकरण का खुलासा करने वाली टीम थाना प्रभारी अंजड निरीक्षक गिरीश कवरेती तथा उनकी टीम है
Tags
badwani

