गांजा की तस्करी मे लिप्त महिला सहित एक अन्य आरोपी गिरफ्तार
19 किलो 300 गा्रम गांजा कीमत 02 लाख रूपये का जप्त
जबलपुर (संतोष जैन) - पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिह (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थ की तस्करी मे लिप्त आरोपियो की पतासाजी कर उनके विरूध्द प्रभावी कार्यवाही एवं प्रतिदिन शाम के समय स्थन बदल बदल कर चैकिंग प्वाइंट लगाकर संदिग्धो की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेश कुमार त्रिपाठी, अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री शिवेश सिह बघेल, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. श्री रायसिंह नरवरिया, अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण डॅा. संजीव उइके के मार्ग निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षको के द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना प्रभारियो के द्वारा कार्यवाही करायी जा रही है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री शिवेश सिह बघेल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अधारताल श्री जियाउल हक के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मे लिप्त 1 महिला एंव 1 पुरूष को पकडने मे महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई ।
दिनांक 22-8-19 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि खांडव बेनिया निवासी जिला बलांगीर उडीसा काले रंग का लोवर, हरे रंग की टी शर्ट पहने है जिसकी उम्र 28 से 30 वर्ष होगी , गहरे नीले रंग का ट्राली बैग जिसमें मादक पदार्थ गांजा लिये हुये अधारताल तालाब मे किनारे हनुमान जी के मंदिर के पीछे ग्राहक के इंतजार में खडा है, सूचना पर काइंम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर अधारताल तालाब के किनारे हनुमान मंदिर के पास दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति ,खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम खांडव बेनिया निवासी ग्राम टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बेलागीर उडीसा बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये एन.डी.पी.एस. प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तलाशी ली जो अपने ट्राली बैग के अंदर पोलिथिन मे लिपटे पैकेटो मे गांजा रखे मिला जो तौल करने पर 10 किलो 800 ग्राम गांजा होना पाया गया।
इसी प्रकार दिनांक 22.8.19 को क्राईम बा्रंच विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि श्रीमती चितावनीदास जिला रायपुर छत्तीसगढ़ , की जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष होगी नीले रंग की साड़ी पहने हुये, नीले रंग का ट्राली बैग जिसमें मादक पदार्थ गांजा रखा है, लिये हुये बेचने के लिये ग्राहक का इंतजार में शोभापुर रोड कंचनपुर रेल्वे पुलिया के पास खडी है, सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाना अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये की खडी माहिला को पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम श्रीमती चितावनीदास पति चैतूदास ब्राम्हण निवासी तरीयावाला रोड स्वास्थ केन्द्र के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर छत्तीसगढ़, स्थायी पता टिटलागढ़ थाना टिटलागढ़ जिला बलागीर (उड़ीसा) बताया, जो तलाशी लेने पर ट्राली बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखे मिली जो तौल करने पर 8 किलो 500 ग्राम गांजा होना पाया गया।
प्रारंभिक पूछताछ मे पकडे गये उक्त आरोपियो द्वारा गांजा उडीसा से लाना बताया जा रहा है। दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 19 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त करते हुये दोने आरोपियें के विरूद्ध थाना अधारताल में प्रथक-प्रथक 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार आरोपी
(1) श्रीमती चितावनीदास पति चैतूदास ब्राम्हण उम्र 50 वर्ष निवासी तरीयावाला रोड स्वास्थ केन्द्र के पास उरला थाना उरला जिला रायपुर छत्तीसगढ़ , स्थायी पता टिटलागढ़ थाना टिटलागढ़ जिला बलागीर उड़िसा ।
(2) खांडव बेनिया (गौर) पिता कुंअर बेनिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम टिटलागढ थाना टिटलागढ जिला बेलागीर उडीसा
उल्लेखनीय भूमिका- दोनो आरोपियो को रंगे हाथ गांजे के साथ गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी अधारताल श्री जिया उल हक, उनि. मदनलाल बिहुनिया, सउनि. टेकचंद शर्मा तथा क्राइम ब्रांच के सउनि. रामस्नेही शर्मा, अजीत पटैल, राजेश केवट, अनिल शर्मा, सुजेश विजयन, आनंद तिवारी, सायबर सेल नितिन प्यासी, और थाना अधारताल स्टाफ प्र.आर. मोहन कुमार तिवारी, संतोष पाण्डेय, परवेज असलम, वीरेन्द्र सिह, आर. सुधीर सिह, हितेन्द्र रावत, सुनील दुबे, दिलीप तिवारी, टेकवन लिल्हारे, पवन तिवारी, संतूलाल उइके, शिवराम उइके, संजय दीक्षित, विमल यादव, प्रदीप तिवारी, महिला आर. माहेश्वरी, रंजना बागरी, दिव्या बागरी की सराहनीय भूमिका रही पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिह (भा.पु.से.) ने विशेष भूमिका निभाने वाले क्राइम ब्रांच के तीन आरक्षक ब्रह्म प्रकाश , अतुल गर्ग , अजीत पटेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही टीम को नगद 5 हजार रुपए के पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है ।
