वरुण सप्तमी का पर्व अरोरा खत्री समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया | Varun saptami ka parv arora khatri samaj ne harshoullas ke sath manaya

वरुण सप्तमी का पर्व अरोरा खत्री समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

वरुण सप्तमी का पर्व अरोरा खत्री समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया

थांदला (कादर शेख) - अरोरा खत्री समाज ने आज वरुण सप्तमी का पर्व बड़े रामजी मंदिर पर हर्षोउल्लास के साथ मनाया। सर्वप्रथम जल के देवता वरुण भगवान की पूजा कर समाज की, देश की, राज्य की खुशहाली की कामना की। अंत में भगवान दारियाव की आरती की। इस सम्पूर्ण आयोजन में छोटे बच्चे, महिलाओं, पुरुषों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसके बाद समाजजनों के एक दिन पूर्व बनाया गया ठंडा भोजन श्रंगेश्वर धाम  में जाकर किया। तारखेडी, भद्रकाली माता के दर्शनों का लाभ लिया। आज के आयोजन में अरोरा खत्री समाज थांदला के अध्यक्ष एडवोकेट वीआर अरोरा, श्रीरंगराय अरोरा, अशोक अरोरा, मध्यप्रदेश अरोरा खत्री समाज के महासचिव व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुंदन अरोरा, हरिवि_ल राय अरोरा, देवेन्द्र अरोरा, एडवोकेट श्रीमंत अरोरा, संदीप अरोरा, आशीष अरोरा, अमित अरोरा, हार्दिक अरोरा, यशदीप अरोरा, हिमांशु अरोरा, मयंक अरोरा, दक्ष अरोरा एवं महिला मंडल से श्यामा अरोरा, नीता अशोक अरोरा, ललिता अरोरा, मंजू अरोरा, प्रीति अरोरा, नीता अरोरा, रीमा अरोरा, दिव्या अरोरा, रीना अरोरा, अंजलि अरोरा, तनीषा अरोरा, प्रेक्षा अरोरा, निधि अरोरा, महक अरोरा, अग्रता अरोरा, खुशी अरोरा समेत बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post