डम्फर की टक्कर से युवक की मौत | Damfar ki takkar se yuvak ki mout

डम्फर की टक्कर से युवक की मौत

डम्फर की टक्कर से युवक की मौत

मुरैना (संजय दीक्षित) - देवगढ़ थाना क्षेत्र के बरहाने की पुलिया पर घर जा रहे युवक को  डम्फर ने टक्कर मारी।डम्फर की टक्कर से युवक बुरी तरह घायल हो गया।घायल अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार  राजेन्द्र सिंह पुत्र परमानन्द सिकरवार उम्र 35 वर्ष नि बरहाना खेत से वापस अपने घर की तरफ जा रहा था तभी डम्फर चालक ने तेज गति से युवक को टक्कर मार दी।जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।सूचना मिलते ही गांव वाले एकत्रित हो गए और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने डम्फर नंबर mp06 GA 1437 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post