एक लाख का ईनामी पोक्सों एक्ट का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बालिका भी बरामद | Ek lakh ka inami posco act ka kukhyat aropi giraftar

एक लाख का ईनामी पोक्सों एक्ट का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बालिका भी बरामद

एक लाख का ईनामी पोक्सों एक्ट का कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, अपहृत बालिका भी बरामद

आमला (रोहित दुबे) - बीते 14 अगस्त को आमला रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से एक 7 वर्षीय बालिका का अपहरण हो गया था जिसकी शिकायत बालिका के परिजन ने की थी  तब से ही जीआरपी पुलिस  आरोपी की तलाश कर रही थी आज आरोपी राजा को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है राजा उर्फ किशोर प्रजापति पिता तारण प्रजापति उम्र 38 साल निवासी मोमीनपुरा दमुआ थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा। जीआरपी इकाई भोपाल के थाना जीआरपी आमला में दिनांक 16 अगस्त को फरियादी शनलाल पिता चेतलाल उम्र 35 साल निवासी कलमुंडी थाना उमरेठ जिला छिंदवाड़ा ने सूचना दी थी कि फरियादी 14 , 15 / 08 / 19 की दरम्यानी रात रेल्वे स्टेशन बुदनी से जुन्नारदेव की यात्रा ट्रेन पंचवेली पेसेंजर के जनरल कोच में बैठकर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था । यात्रा के दौरान आरोपी ने उसकी पुत्री को स्टेशन आमला पर अपहरण कर लिया है । अपहृता नाबालिग होने से धारा 363 भादवि इजाफा 366 , 342 भादवि , 7 / 8 पाक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त घटना को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रेल भोपाल ( मध्य प्रदेश) श्रीमती अरुणा मोहनराव द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल मनीष अग्रवाल को शीघ्र आरोपी को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी । थाना प्रभारी आमला उ . नि . हेमराज कुमरे ने लगातार विवेचना से पता किया कि फरियादी आरोपी का नाम नहीं जानता था सिर्फ चेहरा पहचानता था । आरोपी बुदनी में 03 माह पूर्व मजदूरी का काम करता था । फरियादी भी अपने परिवार के साथ बुदनी में मजदूरी करता था । आरोपी की नजर फरियादी की लड़की अपहता पर पहले से ही थी । अज्ञात आरोपी का स्कैच तैयार कराया गया । आरोपी के पास कोई मोबाईल फोन नहीं था । मुताबिक स्कैच के जिला बैतूल व छिंदवाड़ा में पूर्व बदमाशों के रिकॉर्ड से पहचान की गयी , ज्ञात हुआ कि आरोपी का नाम राजा उर्फ किशोर प्रजापति है जिसकी तलाश जिला छिंदवाड़ा व बैतूल की पुलिस भी कर रही है । वर्ष 2018 से लगातार आरोपी फरार है । जिला बैतूल व छिंदवाड़ा ने अपने अलग अलग अपराधों में ईनाम भी घोषित कर रखा है । छिंदवाड़ा में 02 पास्को एक्ट , बैतूल में 01 पास्को एक्ट , व थाना जीआरपी आमला में 01 पास्को एक्ट पंजीबद्ध है । इस प्रकार सभी अपराधों पर आरोपी पर कुल एक लाख का ईनाम घोषित है । इस प्रकार अतः दिनांक 24 . 08 . 2019 को राजा प्रतापति को अपड़ता ( अनाम ) को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया । सराहनीय भूमिका : - आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी जीआरपी आमला के उपनिरीक्षक हेमराज कुमरे , प्रआर 363 बेनी प्रसाद रेल विशेष शाखा आर . रवीश यादव की विशेष भूमिका रही । अन्य भूमिका : - श्रीमती नीतू कुमरे डाबर , अति0 पुलिस अधीक्षक - रेल भोपाल , श्री अजय संगर , उप पुलिस अधीक्षक - रेल इटारसी , उप . निरी . प्रमोद पाटिल जीआरपी थाना इटारसी , थाना जीआरपी आमला के स्टाफ एएसआई जी एस रघुवंशी , प्र . आर . 86 तोताराम , रेल विशेष शाखा के आर . रवीश यादव , आर 300 सोनेश राठौर , आर 277 दिलीप नरवरे , आर 434 कुलदीप , आर 238 अनिल कुमरे , आर 107 मनोज , म0आर0 530 दीपमाला , म0आर0 150 तृप्ती ठाकुर है । 

आरोपी राजा पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था इन मामलों में

जिन अपराधों में आरोपी की तलाश जारी थी उनकी सूची : 2018 के थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा धारा 363 , 354 ( क ) , 376 ( 2 ) ( प ) , 377 आईपीसी , 4 / 6 पाक्सो एक्ट - फरार 2 - वर्ष 2019 के थाना लोधीखेड़ा जिला छिंदवाड़ा धारा 363 , 366 ( क ) , 376 ( 2 ) छ , 376 ८ . इ ) , 506 भादवि , 5 / 6 पाक्सों एक्ट , SC / ST एक्ट - फरार 3 - वर्ष 2019 के थाना कोतवाली जिला बैतूल धारा 363 , इजाफा 3766 , इ ) आईपीसी , 5 / 6 पाक्सो एक्ट - फरार 4 - वर्ष 2019 के थाना बोरदेही जिला बैतूल धारा 379 भादवि - फरार पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की सूची जिनमें आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है । ( 1 ) 40 / 02 धारा 294 , 506 , 324 आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 2 ) 480 / 02 धारा 461 आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 3 ) 481 / 02 धारा 457 , 380 आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 4 ) 482102 धारा 461 आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 5 ) 484 / 02 धारा 461 आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 6 ) 41 / 02 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 7 ) 107 / 04 धारा 25 आर्स एक्ट थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 8 ) 280 / 05 धारा 379 आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( ७ ) 211 / 06 धारा 376 , 377 , 506 , 2 ( च ) आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 10 ) 217 / 06 धारा 25 आर्स एक्ट थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 11 ) 216 / 06 धारा 379 आईपीसी थाना दमुआ जिला छिंदवाड़ा ( 12 ) अप क्र . 614 / 10 धारा 363 , 366 , 376 ( 2 ) आईपीसी , 3 ( 2 ) 5 , 3 ( 11 , 12 ) SC / ST थाना परासिया जिला छिंदवाड़ा

Post a Comment

Previous Post Next Post