वैष्णोदेवी के लिए रवाना हुई त्रिवेणी परिवार की टीम
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया स्वागत
झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोलवाला) - बेटात्रिवेणी परिवार द्वारा प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दौरान देष के तीर्थ स्थलों की यात्रा की जाती है। इस वर्ष त्रिवेणी परिवार के 13 यात्री 24 अगस्त, शनिवार को वैष्णोदेवी यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के नेतृत्वकर्ता का स्थानीय बस स्टेंड पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियांं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
झाबुआ से यात्रा के लिए त्रिवेणी परिवार के आषुतोष राठौर, रविन्द्रसिंह राठौर, गोपालसिंह कुषवाह, शंभुसिंह चौहान, गजेन्द्रसिंह चौहान, भारत सावरिया, मोहनलाल मालवी, राघवेन्द्रसिंह चौहान, साधु बारिया, विजय शर्मा, राकेष सोलंकी, विनोद शर्मा, लखनसिंह, कुल 13 यात्री झाबुआ से बस द्वारा मेघनगर के लिए एवं मेघनगर से ट्रेन द्वारा वैष्णोदेवी के लिए प्रस्थान करेंगे। यह यात्रा 8 दिनों की रहेगी।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया स्वागत शनिवार दोपहर यात्रियों के बस स्टेंड पर पहुंचने पर यात्रा के नेतृत्वकर्ता आषुतोष राठौर का पुष्पामाला पहनाकर स्वागत श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों में रविराजिंसह राठौर, जयराजसिंह चौहान, मित सिसौदिया, दीपेन्द्रसिंह सिसौदिया, रितुराजसिंह राठौर आदि ने करते हुए सभी को बस से मेघनगर के लिए रवाना किया एवं सफल यात्रा हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।
Tags
jhabua
