डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ की बड़ी लापरवाही, डिलेवरी के दौरान प्रसूता के पेट मे छोड़ा कपड़ा
मुरैना (संजय दीक्षित) - जिला चिकित्सालय में महिला की डिलीवरी के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसमें प्रसव के बाद डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने महिला के पेट में ही कपड़ा छोड़ दिया। इससे महिला के पेट में असहनीय दर्द होने लगा और बदबू आने लगी। महिला की स्थिति देखकर पूरा परिवार घबरा गया और आनन-फानन में महिला को लेकर जेल रोड स्थित नर्सिंग होम पहुंचकर उसका उपचार कराया। उपचार के दौरान महिला के पेट से गंदा कपड़ा निकला। तब महिला की जान बच पाई। कलेक्टर प्रियंका दास और सिविल सर्जन डॉ एके गुप्ता ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की बात कही है। डिलीवरी महिला वीणा स्कूल के पास हासाई रोड जौरा खुर्द मालती पत्नी विश्राम कुशवाहा को 20 अगस्त को प्रसव के लिए 108 एंबुलेंस से सुबह 5:00 बजे महिला को जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड में भर्ती करवाया। जहां डिलीवरी में बेटी का जन्म हुआ और अगले दिन दोपहर में 1:00 बजे उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई, लेकिन घर पहुंचने के 2 दिन बाद महिला के पेट में तेज दर्द होने लगा और घबराहट होने लगी जिसे देखकर परिजन जेल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान पेट से कपड़ा निकाला। कलेक्टर प्रियंका दास ने बताया कि डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने का मामला गंभीर है। जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुरैना
Tags
murena