आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन पर शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया | Adi guru shankaracharya ke jivan pr shankr vyakhyanmala ka ayojan kiya gaya

आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन पर शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया


मुरैना (संजय दीक्षित) - मुरैना में आदि गुरु शंकराचार्य जीवन एवं दर्शन पर शंकर व्याख्यानमाला का आयोजन 27 अगस्त मंगलवार की शाम 7:00 बजे टाउन हॉल में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संवित  सोम गिरी, सूर्य गायत्री व चम्बल कमिश्नर रेनू तिवारी, चंबल जोन के पुलिस महानिरीक्षक डी पी गुप्ता एवं कलेक्टर प्रियंका दास सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे ।संस्कृति विभाग के तत्वधान में आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास द्वारा चंबल संभाग की कमिश्नर रेनू तिवारी के विशेष प्रयासों से आयोजन किया गया। आचार्य शंकर संस्कृति एकता न्यास द्वारा आयोजित शंकर व्याख्यानमाला में मानव प्रबोधन प्रन्यास बीकानेर के प्रमुख स्वामी संवित का उद्बोधन हुआ। प्रसिद्ध गायिका सूर्या गायत्री आचार्य शंकर विरचित स्त्रोतों एवं भक्ति पदों का गायन किया गया।सूर्या गायत्री कर्नाटक संगीत की गायिका के रूप में नई पहचान बना चुकी हैं। वर्तमान में यूट्यूब में कर्नाटक शैली में भक्ति संगीत की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका के रूप में भी जानी जाती हैं। सूर्या के महिषासुरमर्दिनी स्त्रोतम को 5 करोड़ 30 लाख से ज्यादा बार देखा गया सुना और सराहा गया । विख्यात संगीतकार कुलदीप एम पई के सानिध्य में सूर्या ने संगीत एवं अध्यात्म की शिक्षा दीक्षा दी गयी। सूर्या गायत्री को संगीत जगत में महान गायिका एम एस सुबबलूलक्ष्मी की नैसगिर्क  की उत्तराधिकारी के रूप में भी जाना जाता है।इस कार्यक्रम का आभार चम्बल कमिश्नर रेनू तिवारी के द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post