कांग्रेस का सम्मान समारोह आयोजित | Congress ka samman samaroh ayojit

कांग्रेस का सम्मान समारोह आयोजित

कांग्रेस का सम्मान समारोह आयोजित

झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के 2000 कार्यकर्ताओं ने लिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प

झाबुआ (मुर्तुजा भाई पिटोल वाला) - स्थानीय पैलेस गार्डन में आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ उक्त नियुक्तियां मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता की अनुशंसा पर नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर पिटोल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कान्हा गुडिया,जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर हैमचंद डामोर रूप सिंह डामोर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष पद पर साबिर फिटवेल को मनोनीत किया गया सम्मान समारोह मैं समस्त कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।

कांग्रेस का सम्मान समारोह आयोजित

सम्मान समारोह मैं कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा की समस्त पदाधिकारी का सामंजस्य बनाकर कार्यकर्ताओं को महतो देकर उन्हें पार्टी को मजबूत करने की जवाबदारी सौंपे मध्य प्रदेश सरकार नित्य नई-नई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है जिससे आमजन लाभान्वित होंगे हमें भाजपा से कोई डरने की जरूरत नहीं आने वाले उपचुनाव में हमें एकजुट होकर भाजपा से दो दो हाथ करना है कांग्रेस उम्मीदवार  को सेंट बहुमत से विजय श्री दिलाकर भाजपा को धूल चटा नी है वही शीघ्र ही जो किसान कर्ज़ माफी में रह गए हैं उन्हें भी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे भाजपा आमजन को भ्रमित करने में लगी हुई है हमें उससे सतर्क रहना जरूरी है विधायक कलावती भूरिया  ने कहा कि झाबुआ विधानसभा उपचुनाव मध्य प्रदेश की सरकार का चुनाव होगा हमें एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना है

जिला काग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने कहा कि हमें अभी से ही अपने अपने क्षेत्र में लामबंदी करना होगी मतदाता नामावली ओं का गहन मनन कर मतदाताओं से निरंतर संपर्क करते रहे समस्त कार्यकर्ताओं को उनकी जवाबदारी शीघ्र ही सौंप दी जाएगी

 जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि हमें उपचुनाव निडर होकर लड़ना है सरकार अपनी है हमें कतई किसी से डरने की जरूरत नहीं है पूरा माहौल कांग्रेस के पक्ष में है हमें एकजुटता दिखानी होगी उपचुनाव को कांग्रेस के पक्ष में करने हेतु अभी से ही जुट जाएं पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने भी एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर ही उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को विजई दिलाना है

सम्मान समारोह को विधायक बाल सिंह मीणा प्रदेश कांग्रेस सचिव पीडी अग्रवाल जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर रूप सिंह डामोर कैलाश डामोर आशीष भूरिया बंटू अग्निहोत्री नगरपालिका अध्यक्षा मनु डोडिया र प्रकाश राका रमेश डोशी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कान्हा गुडिया विजय पांडे ने भी संबोधित किया

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रोशनी डोडिया र ठाकुर निर्भय सिंह देवल सिंह सुरेश समीर शंकर सिंह भूरिया मनीष व्यास साबिर फिटवेल गौरव सक्सेना हाजी अलीमुद्दीन सैयद गोपाल शर्मा रमेश मीणा मथियास भूरिया मनीष बघेल विलियम भाबोर विजय भाबर सायरा बानो विनय भाबर वसीम सैयद हर्ष जैन हर्ष भट्ट आचार्य नामदेव जितेंद्र शाह मनोज शर्मा रशीद कुरेशी मालू डोडिया कालम शेख वरुण मकवाना जय मुनिया दिव्याश अमलियार एवं समस्त जिला पंचायत के प्रतिनिधि गण सरपंच गण पंच गण तड़वी गण सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव आशीष भूरिया ने किया आभार प्रकट मथियास भूरिया ने किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post