कलेक्टर ने किया पोरसा तहसील का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां | Collector ne kiya porasa tahsil ka ochak nirikshan

कलेक्टर ने किया पोरसा तहसील का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां  

कलेक्टर ने किया पोरसा तहसील का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां

मुरैना (संजय दीक्षित) - कलेक्टर श्रीमति प्रियंका दास ने पोरसा तहसील का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कई दायरा पंजी ऐसी पायी गई, जिन्हें ऑनलाईन कम्प्यूटर में फीड नहीं किया गया था। उन आवेदनों को कलेक्टर ने देखा और तहसीलदार भूमिजा सक्सैना के खिलाफ असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई आवेदन दे रहा है तो उसके निराकरण की क्या प्रोसेस हैं उसे कब तक न्याय मिलना चाहिए। इस पर तहसीलदार श्रीमति भूमिजा सक्सैन अपना कोई मत नहीं दे सकी। कलेक्टर ने तहसीलदार भूमिजा सक्सैना को स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा मेरे साथ नहीं चलेगा। सबसे खराब हालत पोरसा तहसील में मिली हैं। इसे 30 दिवस के अंदर सुधारना होगा। अन्यथा आपके खिलाफ कार्यवाही होगी। निरीक्षण के समय अम्बाह एस.डी.एम. सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर द्वारा तहसील पोरसा के निरीक्षण के दौरान पाया कि कई आवेदनों का आर.सी.एम.एस सॉफ्टवेयर में आवेदनों को समय पर फीड नहीं किया जाता हैं। इसमें प्रवाचक श्री नरेन्द्र खरे के प्रति असंतोष व्यक्त किया और उन्हें चैतावनी दी की अगले निरीक्षण में इस प्रकार की लापरवाही मिली तो सख्त कार्यवाई होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post