बिना परमिशन के चल रहा स्वास्थ्य शिविर, सीबीएमओ ने बंद करवाया
दवाए जब्त की, नायाब तहसीलदार ने बनाया पंचनामा
बड़वाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में महेश्वर रोड़ स्थित अग्रसेन धर्मशाला में इंदौर के चर्मरोग चिकित्क कन्हैया पाटीदार द्वारा स्वास्थ्य विभाग की परमिशन के बिना चर्म रोग शिविर का आयोजन किया गया था। मौके पर चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं को एक कम्पनी के मेडिकल एजेंसी द्वारा शुल्क लेकर मरीजो को उक्त दवाईया बेच रहे थे। जब इस बात की भनक स्थानीय मेडिकल व्यवसाईयो को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियो से की। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने शिकायत सही पाते हुए न सिर्फ शिविर बंद करवाया।बल्कि मरीजो को दी जा रही दवाईयो का पंचनामा बनाकर जब्त कर ली गई। इसमें से कुछ दवाईया एक्सपायर भी हो चुकी थी। तो कुछ एक्सपायर होने की कगार पर थी।
शिकायतकर्ता प्रेमलाल गुर्जर ने बताया की गुरुवार सुबह दस बजे से ही शिविर प्रारम्भ हो गया था। मरीजो से जानकारी मिली की बिना परमिशन के शिविर लगाकर मरीजो का सशुल्क उपचार करने के साथ किसी मेडिकल एजेंसी द्वारा चिकित्सक की पर्ची पर लिखी दवाईया मरीजो को बिक्री की जा रही थी। इसकी शिकायत सीबीएमओ डॉ अनुज खारकुर से की गई तो वे शिविर में पहुंचे। यहाँ चिकित्सक एक कमरे में बैठे हुए थे तो मेडिकल एजेंसी वाले बड़े हाल में बैठे हुए थे।चिकित्सक कक्ष में डॉ केएल पाटीदार मरीजो का ईलाज कर रहे थे।
सीबीएमओ ने डॉ पाटीदार से इस शिविर आयोजित करने सम्बन्धित परमिशन मांगी लेकिन वह उपलब्ध नही करवा पाए।पश्चात सीबीएमओ ने शिविर को बंद करवाया। व मौके पर लाई गई दवाईया जब्त की।नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी ने मौके पर पंचनामा बनाकर दवाईयों को जब्ती की कार्यवाही की गई।
Tags
khargon

