भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया
थांदला (कादर शेख) - पर्यूषण महापर्व के पांचवे दिन भगवान महावीर स्वामी का जन्म वान्चन श्री केशरिया नाथ जैन मन्दिर जी थांदला मे धूमधाम एव हर्षोल्लास से मनाया गया। जहा सपना जी की,भगवान को झुलाने (पालना जी) की एवं आरती की चडावा की बोली लगाई गई। इसके पूर्व सुरत से पधारे स्वाध्यायी भाई श्री धवल भाई एवं राज भाई द्वारा भगवान का जन्म वान्चन किया गया। जैसे ही भगवान के जन्म का वांचन पूर्ण हुआ चहुओर भगवान के जयकार के नारों से माहौल गुंजायमान हो गया। इसके पश्चात सभी धर्मप्रेमी जनता द्वारा एक दूसरे को भगवान के जन्म कल्याणक की बधाई रंगबिरंगे टिके लगाकर एव पंजेरी (प्रसादी) खिलाकर दी गयी। इस अवसर पर भगवान की एवं गुरुदेव की आकर्षक अंग रचना संघ के युवा मंडल उज्जवल लुक्कड,अर्पित लुणावत, नमन चत्तर, हर्षित मोदी, चंचल भंडारी, वैभव छिपानी द्वारा की गयी।जन्म वान्चन के अवसर पर मंन्दिर जी को फुलो से सजाया गया।
भगवान एवं गुरु देव की आन्गी का चडावा (बोल) श्रीमान वर्धमान मयूर कुमार तलेरा परिवार द्वारा लिया गया। भगवान की मंगल दिवो आरती रमणलाल जी मुथा परिवार द्वारा भगवान की आरती की बोली आनंदीलाल पोरवाल परिवार गुरु देव की आरती की बोली श्रीमती शुशीला बहन प्रफुल कुमार पोरवाल परिवार द्वारा ली गयी।
Tags
jhabua
