बारिश से हाई स्कूल मैं चारों तरफ पानी भर गया | Barish se high school maim charo taraf pani bhar gaya

बारिश से हाई स्कूल मैं चारों तरफ पानी भर गया 


देपालपुर/बेटमा (दीपक सेन) - गांव गोहान के हाई स्कूल मैं बारिश से चारों तरफ पानी भर गया, गांव में हाई सेकेंडरी स्कूल है जहां चार-पांच गांव के बच्चे पढ़ने आते हैं जिसमें  गोहान अजंदा अटावदा व खतेडिया के बच्चे यहां पढ़ने आते हैं सुबह बच्चे स्कूल आए इसके बाद शाम को जब बच्चों की छुट्टी हुई तो स्कूल के चारों तरफ पानी भर गया जिससे बच्चों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकल गया बच्चों को बाहर  निकालने में स्कूल के शिक्षकों ने  व ग्रामीणों की मदद से नाला पार करवाया गया  स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि यहां आस-पास के गांव से बच्चे पढ़ने आते हैं कीचड़ भरे रास्ते से बच्चे यहां पढ़ने आते हैं शिक्षकों की यह मांग है कि यहां  आने जाने का रास्ता व स्कूल तक जाने के रास्ते के लिए कुछ व्यवस्था की जाए गोहान गांव के काना दास बैरागी ने बताया कि कल की जो घटना है उसमें कुछ हानि भी हो सकती थी  बच्चों को  इतनी मुश्किल से नाला पार करवाया गया कि कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी शासन प्रशासन ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post