बाल शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ, खेल खेल में देगे बच्चों को शिक्षा | Bal shiksha kendra ka shubharambh, kheo khep main denge bachcho ki shiksha

बाल शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ, खेल खेल में देगे बच्चों को शिक्षा


बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में प्रदेश सरकार के मंशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा से 06 वर्ष के बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य को लेकर बडवाह के वार्ड 2 में बाल शिक्षा केन्द्र का शुभारंभ जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मोनिका बघेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डोंगरसिह खंडाला अखिलेश व्यास आशाराम ठाकुर सोहन शाह परियोजना अधिकारी सुरेश शिंदे की उपस्थिति में किया गया।

महिला सशक्तिकरण अधिकारी मोनिका बघेल ने बताया कि जिले की 9 आंगनवाड़ियों का चयन किया है। जिसमे बडवाह की आंगनवाड़ी भी शामिल हैं। यहां पर खेल खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के पाठ सिखाये जायेगे। जिसको लेकर आंगनवाड़ी को डेकोरेशन कर सजाया गया। जिससे बच्चे आकर्षित होंगे।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमति कृष्णा शर्मा, उषा सूर्यवंशी,कविता बघेल अर्चना आरस,शिखा पारगिर कविता भटोरे,भागू वर्मा,भगवती घायल मंजुला मालवीय, मंजू वर्मा, ज्योति पँवार, गायत्री सेन आदि उपस्थित थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post