अखिल भारतीय यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा | Akhil bhartiya yadav samaj dwara nikali gai bhavy shobha yatra

अखिल भारतीय यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा


पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली 30 अगस्त दोपहर 3:00 बजे शोभायात्रा नगर के सेक्टर नंबर 1 सांवरिया मंदिर से दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुई ।जो आईसर चौराहा आजाद चौराहा संजय जलाशय रोड से होते हुए छत्रछाया कॉलोनी में स्थित राम रामेश्वर मंदिर पहुंची ।शोभा यात्रा का इस बीच रास्ते में सैकड़ों जगह भव्य मंच लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।शोभा यात्रा के समापन पर छत्रछाया कॉलोनी के राम रामेश्वर मंदिर परिसर में एक भव्य सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोग एवं अतिथि गण मौजूद थे।

अतिथि गणों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय वैष्णव शंकर सिंह गौतम (काका) देवेंद्र  पटेल अमृत जैन प्रदीप द्विवेदी संजय रघुवंशी  डॉक्टर हेमंत हीरोले पप्पू असोलिया लालू शर्मा डॉक्टर कृपाराम मुकाती आदि अतिथि गण उपस्थित थे।

समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव बीएन यादव अशोक यादव महेंद्र यादव श्याम करण धर्म नारायण यादव डॉक्टर आरके यादव रामचरण यादव अरुण सिंह यादव  सहित समाज बंधुओं सहित शोभायात्रा में शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी यादव महू ने किया। इस अवसर पर समाज के पत्रकार कमलेश यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

अंत में माखन अंत में महाप्रसादी का वितरण कब किया गया। आभार डॉ आरके यादव ने माना।

Post a Comment

Previous Post Next Post