बामनिया में जन्माष्टमी का पर्व जोरों शोरों से मनाया गया
बामनिया (प्रितेश जैन) - गुरुवार को स्थानीय महाशय धर्मपाल MDH दयानंद आर्य विद्या निकेतन, बामनिया में जन्माष्टमी का पर्व जोर शोर से मनाया गया। इस अवसर पर विभन्न प्रतियोगिता के आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से UKG के लिए फैंसी ड्रेस का आयोजन किया गया , जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चे राधा कृष्ण की वेशभूषा में आए थे। साथ ही कक्षा पहली से तीसरी के बच्चो के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चो की आंखो पर पट्टी बांध कर मटकी फोड़ना थी। कक्षा चोथी से बारहवी बच्चो की हाउस वाइस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे लड़कियों को आंखो पर पट्टी बांध कर बांधी हुई मटकी फोड़ना थी व लडको को पिरामिड बना कर मटकी फोड़ना थी। विभन्न हाउस में अद्भुत प्रदर्शन किया । जिसमे लडको व लड़कियों में स्वामी श्रद्धानंद हाउस ने बाजी मारी। कार्यक्रम की शुरूआत में बच्चो में लघु नाटिका कर श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कंश वध तक के जीवन चरित्र को बताया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मिता भट्ट , मनोज मालवीय, कविता त्रिपाठी , आयुषी जैन, संगीत शिक्षक शैलेश त्रिपाठी,प्री प्रायमरी से नीलम खन्ना , प्रणीता शर्मा एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा ।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष माननीय महाशय धर्मपाल जी ,उपप्रधान श्री विनय आर्य जी, महामंत्री श्री जोगिंदर खट्टर जी, शिक्षा निदेशक श्रीमती अनु वासुदेवा, श्री गोवर्धन सिंह राठौर , श्री जीववर्धन शास्त्री , श्री विश्वास सोनी, श्री संजय मखोड़ , प्राचार्य श्री प्रवीण अत्रे ने समस्त विद्यार्थियों को व समस्त संस्था को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देकर विजेता बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Tags
jhabua

