नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया
बडवाह (गोविंद शर्मा) - आलकी की पालकी जय कन्हैयालाल की के जय घोषों के साथ नटखट भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम पूर्वक मनाया जा रहा है। इसी को लेकर नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के पुर्व प्राथमिक व प्राथमिक स्तर के नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की व पारम्परिक वेशभूषा धारण करते हुए श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाएँ माखन चुराना, मटकी फोड़ना, कालिया नाग वध तथा गोपियों के संग रास रचाना आदि की सुंदर व आकर्षक प्रस्तुतियाँ देते हुए श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम में विद्यार्थियों व पालको सहित विद्यालय के सुनील जैन,श्रीमती नीतू जैन, आशीष जैन,डॉ.मिलिंद शुक्ल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएँ दी।
Tags
khargon