पर्यूषण पर्व के चलते मूलनायक की की जा रही है आकर्षक अंग रचना
झकनावदा (राकेश लछेटा) - झकनावदा में पर्युषण महापर्व के तिसरे दिन सुबह श्री आदिनाथ जैन मंदिर पर प्रात: से ही समस्त समाजजन बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जिनालय में विराजमान मुल नायक दादा आदिनाथ भगवान के दर्शन वंदन कर कतार लगाकर केसर पूजा करते नजर आ रहे हैं। साथ ही मूलनायक भगवान दादा आदिनाथ की प्रतिमा की अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद अध्यक्ष मनीष कुमट, रवी सेठीया द्वारा आकर्षक अंग रचना की जा रही है। उसी क्रम में दोपहर को महिलाओं द्वारा चौबीसी व शाम को प्रतिक्रमण का दौर भी जारी है। कई माताओं बहनों की तप आराधना भी चल रही है। साथ ही शाम को समस्त समाज जनों द्वारा एकत्रित होकर भगवान की आरतीओं की बढ़-चढ़कर बोलियां ली जा रही है, और साथ ही महा आरती भी उतारी जा रही है।
तेरापंथ सभाभवन में भी चल रहे कई धार्मिक आयोजन
स्थानीय तेरापंथ सभा भवन में भी सूरत से पधारे उपासक श्री बाबूलाल जी बाफना व श्री महेश मेहता के द्वारा धर्म आराधना करवाई जा रही है साथ ही प्रवचन का क्रम जारी है। व साथ ही कई भाई बहनों द्वारा एकासना, उपवास तप किये जा रहा है। साथ ही शाम को प्रतिक्रमण का दौर भी जारी है।
Tags
jhabua
