राजवाड़ा पर शुभ मुर्हुत में बांधी गई 30 फिट ऊंची दही-हांडी
आज रात 8 बजे से दही-हांडी फोड़ का होगा आयोजन
झाबुआ (अली असगर बोहरा) - शहर के ह्रदय स्थल राजवाड़ा पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजन किया गया है मनोरंजन आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग राजवाड़ा पर एकत्रित होंगे। गुरुवार को दोपहर 11 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा ढोल-धमाकों के बीच पूजन के साथ दही-हांडी को 30 फिट ऊंचा बांधा गया। इस दौरान आलकी की पालकी, जय कन्हैयालाल की, जय श्री कृष्ण के जमकर जयकारे भी लगाए गए। दही-हांडी की पूजन विधि-विधान से युवा ज्योतिषाचार्य पं. द्विजेन्द्र व्यास एवं जैमिनी शुक्ला ने संपन्न करवाई। दही-हांडी के दोनो ओर रस्सी पर ब्लूनस और रंग-बिरंगी पन्नीया बांधकर जयघोष के साथ उसे ऊपर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष जेवियर मेड़ा, महासचिव चंदर चंदेल, संरक्षक यषवंत भंडारी, मनोहरलाल मोदी, अजय रामावत, अषोक शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नीरजसिंह राठौर एवं अजय पंवार, उपाध्यक्ष कमलेष पटेल, हरिष शाह लालाभाई, पंकज जैन मोगरा, रविराजसिंह राठौर, राजेष डामोर, कोषाध्यक्ष एचसी टेलर, अब्दुल रहीम अब्बु दादा, पं. विष्णु व्यास, रोटरी क्लब आजाद से अजय शर्मा, रविन्द्र चैहान आदि द्वारा किया। रस्सी से दोनो सिरों से हांडी को 30 फिट ऊंचा कर दोनो सिरों से बंधा गया।
11 हजार रू. रहेगा प्रथम पुरस्कार
समिति के कार्यक्रम संयोजक नीरजसिंह राठौर ने जानकारी देते बताया कि आयोजनस्थल पर दही-हांडी फोड़ को देखने के लिए जहां 2 एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। साथ ही छतरी चैक पर भव्य मंच का निर्माण के साथ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 11 हजार रू. रखा गया है। दही-हांडी फोड़ने के लिए कुल 16 अवसर रखे गए है। आयोजन स्थल पर पुलिस सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के साथ के साथ थाना प्रभारी तथा यातायात पुलिस झाबुआ को भी पत्र लिखकर सूचित करने के साथ ही पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान पैलेस गार्डन, छोटा तालाब के समीप, आजाद चैक, सेल्टेक्स आॅफिस प्रांगण और काॅलेज मार्ग पर आजाद वाटिका पर तय किया गया है।
Tags
jhabua
