तेंदुए ने किया महिला पर हमला महिला घायल
बड़वानी/सेंधवा (रवि ठाकुर) - पानसेमल क्षेत्र के कानसुल गांव में मंगलवार रात में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने पर पति के द्वारा तेंदुए पर पत्थर बरसाए गए। जिसके बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग निकला। रात्रि में झोपड़ी पर सो रही महिला नायडी बाई पर किया तेंदुए द्वारा हमला पैर को जबड़े पकड़कर खींच रहा था तेंदुआ महिला के चिल्लाने पर पति सायसिंह ने पत्थरों से मारकर तेंदुए को भगाया महिला के पैर पर तेंदुए के दांत के निशान, महिला शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बड़वानी किया गया रेफर। अस्पताल आकर पानसेमल रेंजर संजय मालवीय ने महिला का जाना हाल।
Tags
dhar-nimad