तेंदुए का हमला जारी एक युवती सहित तिन घायल, रेक्यु टीम मोके पर, लोगो में दहशत का माहोल | tendu ne logo ko kiya ghayal

धरमपुरी (गोलू पटेल/मुकेश जाधव) - थाना क्षैत्र के काकड़दा के ग्राम मास्टर पूरा में एक खूंखार तेंदुए ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों पर हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया व एक बकरी का भी शिकार किया तेंदुआ देखे जाने के बाद क्षैत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।



हमले के  बाद तेंदुआ घनी झाड़ियों में छुपा हुआ बैठा है।सूचना मिलते ही  धरमपुरी पुलिस ओर वन विभाग ने मोर्चा संभालते हुए घायलों को 108 से धरमपुरी स्वास्थ केंद्र पहुुंचाया।बता दे शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे एक तेंदुआ ग्राम मास्टर पूरा में घुस गया जहा खेत मे काम करने गए साधना, खड़क सिह और पन्नालाल,प्रेम सिह पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर एक बकरी को भी अपना शिकार बनाया इसके बाद खेत में लगे पेड़ की घनी झाड़ियों में छुप गया।मोके पर वन विभाग रेंजर धर्मेन्द्र राठौर ने टीम के साथ मोर्चा संभाल रखा है ओर रेस्क्यू की तैयारियां की जा रही है रेंजर राठौर ने बताया कि इंदौर वन विभाग टीम आते ही तेंदुए का रेस्क्यू किया जाएगा मोके पर भारी भीड़ ग्रामीणों की जमा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post