धार के नवागत सीएमओ विजय शर्मा ने लिया चार्ज

धार - आज दोपहर को धार नगर पालिका में पूर्व सीएमओ आर.एस. मंडलोई ने नवागत सीएमओ विजय शर्मा को अपना चार्ज सोपा | इस दौरान नपा के संजय ठाकुर ने अपने अधिकारियो का अभिवादन हार पहना कर किया | ज्ञात हो की कल देर शाम भोपाल से नगरीय प्रशासन द्वारा पुरे प्रदेश में मुख्य नगर पालिका अधिकारियो के स्थानांतरण की सूचि जारी की थी | इसमें पूर्व सीएमओ आर.एस. मंडलोई को अपने मूल पद  परियोजना अधिकारी, जिला शहरीय विकास अधिकारी धार के पद पर स्थानांतरित किया गया  है |

Post a Comment

0 Comments