अवारा सुअरों की बढ़ती संख्या से नगरवासी त्रस्त
एसडीएम ने दंड प्रक्रिया लोक न्यूसेंस का किया मामला दर्ज
निराकरण करे अन्यथा कार्यवाही के लिए रहे तैयार
बडवाह (गोविंद शर्मा) - मध्यप्रदेश के बडवाह में कई सालो से आवारा सुअरों की बढ़ती तादाद से त्रस्त नगरवासीयो को देखते हुए एसडीएम मिलिंद ढोके ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133 के तहत लोक न्यूसेंस का मामला दर्ज करते हुए नगर पालिका सीएमओ को एक नोटिस जारी किया था। इसमे एक सप्ताह में सुअरो संख्या को नियंत्रित करना था, लेकिन स्थिति ज्यो की त्यों बनी हुई है।
मामले को लेकर सीएमओ अशोक कुमार भमोलिया का कहना है कि हमने दो सुअर पालको को नोटिस जारी किया है,उन्होंने नगर से सुअरो को नही हटाया तो उन पर कार्यवाही करेगे।
सुअरो की बढ़ती तादाद फैलती गन्दगी से बीमारियों की आशंका को देखते हुए परेशान समाजसेवियों जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिको द्वारा कई बार हिन्दू मुस्लिम धार्मिक त्योहारो पर होने वाली शांति समिति की बैठको सहित सोशल मिडिया सार्वजनिक मंच पर समय-समय पर सुअरों की संख्या पर नियंत्रण के लिए आवाज उठाकर नगर पालिका से गुहार लगाई गई, लेकिन नगर पालिका ने इस मामले में कोई ठोस कार्यवाही को अंजाम नही दिया। नगर में सुअरों द्वारा नागरिको सहित बच्चों पर हमला कर जख्मी करने की घटना सहित सड़क दुर्घटनाए भी हुई हैं।
एसडीएम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए नगर पालिका को मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1961 की विभिन्न धाराओ के तहत एक सप्ताह में सुअरो की संख्या पर नियंत्रण करने के आदेश जारी किये हैं। अगर नगर पालिका द्वारा कार्यवाही नही की जाती है तो मामले में सीएमओ के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा सकती है।
Tags
dhar-nimad