![]() |
| रेडखेड़ी कला पंचायत में बिजली, पेयजल और आवास की समस्याओं की शिकायत Redkhedi kala panchayat mein bijli, peyjal aur aawas ki samasyaon ki shikayat |
रायसेन। आज तक 24 आज तक 24 न्यूज़ के सर्वे और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रायसेन जिले के बाड़ी ब्लॉक की रेडखेड़ी कला ग्राम पंचायत के पीपलखेड़ी गांव में बिजली, पेयजल, आवास और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। स्थानीय नागरिक के अनुसार आमा खोई और घाना क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बेहद अनियमित है। उनका दावा है कि 24 घंटे बिजली के निर्धारित समय के बावजूद कई जगह केवल लगभग 8 घंटे बिजली मिल पाती है। इस वर्ष पानी की कमी से किसानों की खेती प्रभावित होने की बात भी कही गई है। ग्रामीण ने बताया कि गांव में नालियां नहीं बनी हैं और कचरा उठाने की व्यवस्था भी नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास नहीं मिलने तथा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को पेंशन नहीं मिलने की शिकायत भी की गई है। मनरेगा मजदूरी समय पर मिलने की बात नागरिक ने कही, लेकिन किसानों को मजदूर नहीं मिल पाने की समस्या बताई। इस विषय में जनपद पंचायत बाड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) दानिश अहमद खान से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद बिजली आपूर्ति, पेयजल, आवास योजना, पेंशन और गांव में नाली एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों के संबंध में सवाल WhatsApp के माध्यम से भेज दिए गए हैं। उनका जवाब प्राप्त होने पर समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा
Raisen. Aaj Tak 24
Aaj tak 24 news ke sarve aur sutron se mili jankari ke anusaar, raisen jile ke badi block ki redkhedi kala gram panchayat ke pipalkhedi gaon mein bijli, peyjal, aawas aur swachhata se judi samasyaen samne aayi hain
