| नरसिंहगढ़ में पेयजल संकट और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान, कई वार्डों में जलापूर्ति प्रभावित होने की शिकायत Narsinghgarh mein peyjal sankat aur traffic jam se log pareshan, kai wardon mein jalapurti prabhavit hone ki shikayat |
राजगढ़। आज तक 24 आज तक 24 न्यूज़ के सर्वे और सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजगढ़ जिले की नगर परिषद नरसिंहगढ़ में पेयजल व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। नागरिक के अनुसार वार्ड क्रमांक 12 के बड़ौद रोड क्षेत्र और वार्ड क्रमांक 2 सहित कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। कहीं पानी की टंकियां खाली हैं, तो कहीं पाइपलाइन क्षतिग्रस्त और मोटर खराब होने से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं, नरसिंहगढ़ बायपास से शहर के दूसरे बायपास तक बनी फोरलेन सड़क की चौड़ाई पहले प्रस्तावित 60 फीट से घटाकर 40 फीट किए जाने की बात कही गई है। नागरिक का आरोप है कि इससे शहर में रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। उन्होंने नगर परिषद के कामकाज में कई कार्य लंबित होने की बात भी कही। आज तक 24 न्यूज़ से विशेष चर्चा में नगर पालिका नरसिंहगढ़ के CMO श्री अभिषेक जैन ने बताया कि शहर में पेयजल आपूर्ति MPUDC के माध्यम से रिहान वाटर टेक कंपनी द्वारा की जा रही है। जलापूर्ति में कमियां मिलने पर संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर सुधार कराया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी पानी की टंकियां नियमित रूप से भरती हैं। बायपास रोड का निर्माण कार्य जारी है और सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही नए बस स्टैंड पर लगभग 60 से 70 दुकानों तथा नगर पालिका कार्यालय भवन का निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है।
