![]() |
| दिल्ली की महारैली में बबिता साकेत की वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, मनगवां के मुद्दों पर हुई चर्चा |
रीवा। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली के दौरान रीवा जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं मनगवां विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी बबिता साकेत ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनगवां विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
महारैली के अवसर पर हुई मुलाकात के दौरान बबिता साकेत ने क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के समक्ष प्रमुखता से रखने की बात कही। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बबिता साकेत का कहना है कि मनगवां विधानसभा क्षेत्र की जनता की आवाज को हर स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास, जनअधिकारों और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहना उनकी जनसेवा की प्रतिबद्धता है।
उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित महारैली को सफल बनाने में योगदान देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देशभर से पहुंचे पार्टीजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बबिता साकेत ने कहा कि दिल्ली से लेकर मनगवां तक जनहित और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को उठाने का सिलसिला जारी रहेगा।
