उरगा में जी राम जी योजना से तीन बालिका शौचालयों का निर्माण, दो लाख 16 हजार की लागत से स्कूलों में चल रहा काम Urga mein Ji Ram Ji yojana se teen balika shauchalayon ka nirman, do lakh 16 hazaar ki lagat se schoolon mein chal raha kaam

 

उरगा में जी राम जी योजना से तीन बालिका शौचालयों का निर्माण, दो लाख 16 हजार की लागत से स्कूलों में चल रहा काम  Urga mein Ji Ram Ji yojana se teen balika shauchalayon ka nirman, do lakh 16 hazaar ki lagat se schoolon mein chal raha kaam


कोरबा। आज तक 24

जिले की कोरबा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत उरगा में बालिका शौचालय और आंगनबाड़ी निर्माण कार्य को लेकर जानकारी सामने आई है। पंचायत स्तरीय सर्वे के दौरान स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जी राम जी योजना के अंतर्गत तीन बालिका शौचालयों का निर्माण स्वीकृत है, जिनकी कुल लागत 2 लाख 16 हजार रुपये बताई गई है। इनमें प्राइमरी स्कूल में निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है। वहीं ग्राम पंचायत उरगा में आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य पूरा होने की जानकारी मिली है। अब तीनों शौचालयों की निर्माण प्रगति और पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी भवन की वर्तमान स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच ललिता बाई समय लाल एवं सचिव भरत श्रीवास से तीन बालिका शौचालयों के निर्माण की प्रगति और पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी भवन को लेकर पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर उन्हें मैसेज के माध्यम से सवाल भेजे गए हैं। जवाब मिलने पर उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।

Korba | Aaj Tak 24

Jile ki Korba janpad panchayat antargat gram panchayat Urga mein balika shauchalaya aur aanganbadi nirman karya ko lekar jankari samne aayi hai. Panchayat stariya survey ke dauran sthaniya sutron se mili jankari ke anusar, Ji Ram Ji yojana ke antargat teen balika shauchalayon ka nirman sweekrit hai, jinki kul lagat 2 lakh 16 hazaar rupaye batayi gayi hai. Inmein primary school mein nirman karya vartaman mein jari hai. Wahin gram panchayat Urga mein aanganbadi bhavan ka nirman karya poora hone ki jankari mili hai. Ab teenon shauchalayon ki nirman pragati aur poorn ho chuke aanganbadi bhavan ki vartaman sthiti spasht hona zaroori hai.




Post a Comment

Previous Post Next Post