![]() |
| मनगवां में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर संगोष्ठी, संघर्ष और बलिदान को किया याद |
मनगवां। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र मनगवां-73 के अंतर्गत नगर पंचायत मनगवां के वार्ड क्रमांक-1 स्थित आदिवासी बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, योगदान और बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं मनगवां विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी बबिता साकेत ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान जननायक, आदिवासी समाज के गौरव और क्रांतिकारी योद्धा थे। उन्होंने अपने साहस, संघर्ष और बलिदान से आदिवासी समाज के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का त्याग और संघर्ष केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर राघव तिवारी, पार्षद अरविंद मिश्र, आईटी एवं सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार वर्मा (विश्वकर्मा), युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सिंह, मंडलम अध्यक्ष राकेश सिंह बबलू, अर्जुन प्रसाद पांडे, राज चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र सिंह पटेल एवं मनीष मिश्रा सहित कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन पार्षद सचिन रावत द्वारा किया गया। अंत में नीरज सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
