![]() |
| 15 नवंबर तक समस्याएं दूर करें, वरना अतरैला बाजार में होगा धरना-प्रदर्शन, सज्जन तिवारी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन |
ज्ञापन में अतरैला सुलभ शौचालय और सीएफटी भवन की व्यवस्था सुधारने, अतरैला बाजार में कीचड़ एवं बदहाल सड़क की समस्या दूर करने, किसानों की समस्याओं का निराकरण करने तथा बाढ़ प्रभावित किसानों और गरीब परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा गौवंश संरक्षण, गौशालाओं की उच्चस्तरीय जांच, मृत गौवंश के सम्मानजनक भू-समाधि की व्यवस्था और तालाबों से अतिक्रमण हटाने की मांग भी रखी गई।
अधूरे निर्माण कार्यों और शराब दुकानों पर भी उठाए सवाल
सज्जन तिवारी ने पंचायतों में अधूरे पड़े निर्माण कार्यों की जांच कराने और अतरैला सहित बाजार क्षेत्रों से शराब दुकानों को दूर स्थानांतरित करने की मांग की। उनका कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इन समस्याओं से परेशान हैं, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं हो पा रहा है।
पहले भी प्रशासन का ध्यान करा चुके हैं आकर्षित
सज्जन तिवारी के अनुसार, इन समस्याओं को लेकर वे पूर्व में मुख्यमंत्री जनसमस्या निराकरण शिविरों के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान आकर्षित करा चुके हैं। अब कलेक्टर को ज्ञापन देने के साथ एसडीएम, तहसीलदार और अतरैला थाना प्रभारी को भी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 नवंबर तक समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो अतरैला बाजार में आम जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन और अनशन किया जाएगा। सज्जन तिवारी ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों, किसानों की समस्याओं, गौवंश संरक्षण और क्षेत्र के विकास से जुड़ी है।
