| श्रद्धांजलि बनी गौसेवा की मिसाल, मंजुबाला जायसवाल की स्मृति में गौशाला को भेंट किया लोडर ट्रैक्टर |
बदनावर - श्री कृष्णा कामधेनु गौशाला बोराली में स्वर्गीय मंजुबाला जायसवाल की स्मृति में जायसवाल परिवार पगड़ी रस्म कार्यक्रम के दौरान जायसवाल परिवार बोराली द्वारा गौसेवा के लिए लोडर ट्रैक्टर भेंट किया गया। परिवार की इस सेवा भावना ने श्रद्धांजलि को समाजसेवा और गौसेवा का स्वरूप दे दिया।
स्वर्गीय मंजुबाला जायसवाल श्री विष्णुलाल जायसवाल की धर्मपत्नी, पप्पुलाल जी की भाभीजी, पत्रकार अनुप जायसवाल, लाखन जायसवाल एवं रानी जायसवाल की माताजी, शिवलाल की बड़ी मम्मी तथा निरंजन एवं कृष्णा जायसवाल की दादीजी थीं। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से परिवार ने गौशाला को लोडर ट्रैक्टर भेंट कर गौमाता की सेवा के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया।
गौशाला में लोडर ट्रैक्टर का उपयोग गोबर उठाने, चारा एवं अन्य सामग्री के परिवहन सहित विभिन्न सेवा कार्यों में किया जाएगा। परिवार की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की उपस्थित गौभक्तों, समाजजनों एवं गणमान्य लोगों ने सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।
कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष जसवंत सिंह पटेल, गौभक्त एवं समाजसेवी मनोहरलाल जायसवाल, जायसवाल समाज अध्यक्ष ईश्वरलाल जायसवाल, धार जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल, रतलाम जनपद प्रतिनिधि बद्रीलाल जायसवाल (शिमलावदा) सहित छगनलाल जायसवाल, गोवर्धन जायसवाल, राजेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, कमल जायसवाल,करण चौधरी, वीरेंद्र जाट (रामु दा जाट), महेश भाटी, भूपेंद्र जाट सहित बड़ी संख्या में जायसवाल समाज एवं समाजजन एवं गौभक्त उपस्थित थे
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय मंजुबाला जायसवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जायसवाल परिवार द्वारा गौसेवा के लिए किए गए इस पुनीत कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए परिवार की सेवा भावना की प्रशंसा की।