| रीवा प्रवास के दौरान फसल प्रदर्शनों एवं विभागीय योजनाओं का निरीक्षण |
रीवा - प्रवास के दौरान श्री डी. एल. कोरी, अपर संचालक, कृषि, मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्राकृतिक खेती एवं BRC निरीक्षण भ्रमण के अंतर्गत विकासखंड रायपुर कर्चुलियान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान BRC के कार्यों एवं प्राकृतिक खेती के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया गया। श्री कोरी द्वारा BRC के कार्यों एवं प्राकृतिक खेती के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई।
इसके पश्चात ATMA अंतर्गत उड़द फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया तथा फसल की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कृषक से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत NFSM अंतर्गत विकासखंड गंगेव के ग्राम नदना में कृषक श्री दीनानाथ पांडेय के खेत में अरहर फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। साथ ही ग्राम नदना में ही NFSM अंतर्गत कृषक श्री आदित्यनाथ पांडेय के खेत में उड़द फसल प्रदर्शन का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (तिलहन) अंतर्गत तिल फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री कोरी द्वारा कृषकों को फसल प्रदर्शन एवं उन्नत कृषि तकनीकों के संबंध में आवश्यक समझाइश दी गई।
श्री कोरी द्वारा विभागीय योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन, कृषकों को उर्वरक की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की जानकारी भी ली गई तथा कृषकों से योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कृषि संबंधी समस्याओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं कृषकों को समय पर आवश्यक कृषि आदान उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।भ्रमण के दौरान ADA डॉ. बी. पी. सिंह, प्रभारी SADO श्री एस. एस. सरल, SADO श्री प्रदीप गर्ग एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक श्री शिवम शुक्ला उपस्थित रहे।