रायपुर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने सड़क पर उतरे आला अफसर, गुढ़ियारी में पुलिस का फ्लैग मार्च; कई बदमाशों पर गिरी गाज

रायपुर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने सड़क पर उतरे आला अफसर, गुढ़ियारी में पुलिस का फ्लैग मार्च; कई बदमाशों पर गिरी गाज

रायपुर - 'अपराधियों में पुलिस का खौफ और आमजन में सुरक्षा का विश्वास' जगाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में आज गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष सघन पैदल गश्त और फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस अभियान की कमान खुद वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाल रखी थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) श्री आदित्य पांडे और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) पूर्णिमा लामा ने पुलिस बल के साथ गुढ़ियारी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, तंग गली-मोहल्लों, व्यस्त बाजारों और संवेदनशील इलाकों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सघन चेकिंग और ताबड़तोड़ कार्रवाई फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कड़ाई से जांच की। इलाके के असामाजिक तत्वों और आदतन बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर रही। इस विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उरला में 05, गुढ़ियारी में 02 और खम्हारडीह में 01 (कुल 08) मामलों में धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अलावा आबकारी एक्ट के तहत कुल 35 और कोटपा (COTPA) के तहत 08 मामलों में कार्रवाई की गई।

जनता से संवाद, सुरक्षा का भरोसा गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया। अफसरों ने उनकी समस्याएं सुनीं और एक सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर को भयमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post