मऊगंज: डॉ. आनंद साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष

मऊगंज: डॉ. आनंद साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष

मऊगंज - भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश नेतृत्व पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार द्वारा मऊगंज जिले में नियुक्त की है । इसी क्रम में, डॉ. आनंद साहू को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मऊगंज जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर जिले भर के पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

​नेतृत्व के प्रति जताया आभार

अपनी नियुक्ति के उपरांत डॉ. आनंद साहू ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विशेष रूप से मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं देवतालाब के लोकप्रिय विधायक गिरीश गौतम और भारतीय जनता पार्टी मऊगंज के जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। डॉ. साहू ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पिछड़ा वर्ग को भाजपा की नीतियों से जोड़कर संगठन को और अधिक गतिशील बनाएंगे।

​शुभकामनाओं का लगा तांता

डॉ. आनंद साहू के जिला अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। उनके निवास और कार्यालय पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक पहुँचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर रहे हैं। ​जिन प्रमुख लोगों ने डॉ. साहू को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं, उनमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह अतरैला, प्रमोद यादव, डॉ. महेश साकेत, जिला उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा, भारत पांडेय, सावित्री साहू, प्रियंका पटेल, पूर्व महामंत्री सुरेंद्र सिंह चंदेल, नरेंद्र शर्मा, जिला मंत्री बृजेंद्र गौतम, शरद साहू, आर.के. साहू, मंडल अध्यक्ष विनोद कोल, मुरलीधर, अमित सिंह, मुरलीधर द्विवेदी, जगन्नाथ साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

​कार्यकर्ताओं में उत्साह

डॉ. आनंद साहू की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि डॉ. साहू के कुशल नेतृत्व में मऊगंज जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा सक्रियता के नए आयाम स्थापित करेगा। निवर्तमान पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी डॉ. साहू को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post